{"_id":"63e3f68e84efe4168d0d5fcc","slug":"cattle-laden-vehicle-caught-three-smugglers-arrested-deoria-news-c-7-1-47361-2023-02-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"देवरिया: मवेशी लदे वाहन पकड़े, तीन तस्कर गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देवरिया: मवेशी लदे वाहन पकड़े, तीन तस्कर गिरफ्तार
Thu, 09 Feb 2023 12:52 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Thu, 09 Feb 2023 12:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- कोतवाली गेट के समीप वाहन चेकिंग के दौरान पकड़े गए
- पशुओं को पुलिस ने मझौली राज स्थित बृहद गोशाला में भेजवाया
संवाद न्यूज एजेंसी
सलेमपुर। कोतवाली गेट के सामने बुधवार की सुबह वाहन चेकिंग के दौरान कोतवाली पुलिस ने पशुओं से लदे दो पिकअप को पकड़ा। जांच में दोनों वाहनों से आठ गायें व चार बछड़े बरामद हुए हैं। साथ ही इसमें शामिल तीन तस्करों को गिरफ्तार कर लिया, जबकि दो तस्कर मौका देख फरार हो गए। पुलिस ने तीन नामजद, अज्ञात दो लोगों पर गोवध निवारण अधिनियम व पशु क्रूरता अधिनियम का केस दर्ज किया है।
कोतवाली पुलिस बुधवार की सुबह सलेमपुर-देवरिया मुख्य मार्ग पर वाहन चेकिंग कर रही थी। इसी बीच देवरिया की तरफ से तेज रफ्तार दो पिकअप आती दिखी। संदेह होने पर पुलिस ने दोनों वाहनों को हाथ दिया तो चालक गति तेज कर वाहन लेकर भागने लगे। मौके पर मौजूद प्रभारी कोतवाल रमेश कुमार सिंह ने हमराहियों के साथ पीछा कर दोनों वाहनों को पकड़ लिया। हालांकि पुलिस को पीछा करते देख दो तस्कर भाग निकले, जबकि तीन तस्करों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। वाहनों की जांच में पशु भरे मिले। मामला को गंभीरता से लेते हुए प्रभारी कोतवाल दोनों पिकअप को कोतवाली लाए, जहां पशुओं को नीचे उतरवाकर गिनती कराई गई, जिसमें आठ गाय व चार बछड़े थे। पुलिस के मुताबिक तस्कर सभी पशुओं को बिहार ले जा रहे थे। पूछताछ में तस्करों ने अपना नाम व पता लार थाना क्षेत्र के सजाव गांव निवासी पंकज कुमार व सचिन कुमार तथा भाटपाररानी थाना क्षेत्र के जिरासो गांव निवासी सत्यम यादव बताया। इसके बाद पुलिस ने तीनों तस्करों और अज्ञात दो तस्करों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। पशुओं को मझौली राज स्थित बृहद गौशाला को सौंप दिया। प्रभारी कोतवाल रमेश कुमार सिंह ने बताया कि वाहन चेकिंग के दौरान दो पिकअप से आठ गाय व चार बछड़े बरामद किए गए हैं। वाहन से तीन पशु तस्कर को भी गिरफ्तार किया गया है। उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।