फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Catching the masked man became a challenge for the police

Deoria News: नकाबपोश को पकड़ना पुलिस के लिए बनी चुनौती

Wed, 28 May 2025 12:30 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Wed, 28 May 2025 12:30 AM IST
विज्ञापन
Catching the masked man became a challenge for the police
खुखुंदू क्षेत्र के खजुरी करौता मठकेशोराम में कुशीनगर के युवक की हत्या का मामला
विज्ञापन

दो नामजद समेत चार संदिग्धों में एक को पुलिस ने पूछताछ के बाद छोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी
खुखुंदू। खजुरी करौता मठकेशोराम में आई बरात में कुशीनगर के युवक तेज बहादुर उर्फ राजन यादव की गोली मारकर हत्या के मामले में नकाबपोश को पकड़ना पुलिस के लिए चुनौती बनती जा रही है। हालांकि, पुलिस ने दो नामजद समेत चार संदिग्धों में एक को पूछताछ के बाद छोड़ दिया। नामजद आरोपियों की चुप्पी से पुलिस के हाथ कोई ठोस साबूत नहीं लग पा रहे हैं। पुलिस का दावा है कि जल्द ही वारदात से पर्दा उठा दिया जाएगा।
कुशीनगर जिले के अहिरौली थाना क्षेत्र के रामपुर झुरियां निवासी दीपक गिरि के बेटे मनीष गिरि की बरात बृहस्पतिवार की रात को खुखुंदू क्षेत्र के खजुरी करौता के मठकेशोराम निवासी अनिल गिरि के यहां आई थी। बरात में दूल्हे के पिता के करीबी और गांव निवासी तेज बहादुर उर्फ राजन यादव की कनपटी पर असलहा सटाकर नकाबपोश ने ताबड़तोड़ दो गोलियां दाग दी थीं। इससे उसकी मौत हो गई थी।
विज्ञापन

पुलिस का मानना है कि हत्या प्लानिंग के तहत की गई है। इसके चलते खुलासा में देरी हो रही है। पुलिस नकाबपोश तक पहुंचने के लिए जगह-जगह जाल बिछा रही है। वहीं मुकामी पुलिस और एसओजी टीम का रोजाना दो से तीन बार वारदात स्थल पर आना-जाना लगा हुआ है। पुलिस चाहती है कि कुछ ऐसा क्लू मिल जाए जो नकाबपोश तक पहुंचने में मदद दिला सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

..

इनसेट..
नामजद आरोपी और नकाबपोश निमंत्रण कार्ड पर छपा पता पूछते हुए दिन में ही आ गए थे
गांव में पहुंच सिर्फ महिलाओं से संपर्क साध ले ले रहे था जायजा
संवाद न्यूज एजेंसी
खुखुंदू। कुशीनगर के युवक तेज बहादुर उर्फ राजन यादव की हत्या में नामजद दोनों आरोपी और नकाबपोश निमंत्रण कार्ड पर छपे पता के सहारे बरात वाले दिन दोपहर करीब तीन बजे ही खजुरी करौता मठकेशोराम में आ गए थे। तीनों ने गांव मेंं घूम-घूमकर सिर्फ महिलाओं से संपर्क साध बरात के ठहरने के स्थान और भोजन कहां कराया जाएगा आदि की जानकारी ले रहे थे। यह कहना है दूल्हे के पिता दीपक गिरि का। उन्होंने बताया कि सोमवार को जब बहू की विदाई कराने पहुंचे तो यह सारी बातें सामने आईं।
कुशीनगर जिला के अहिरौली थाना क्षेत्र के रामपुर झुरियां निवासी दीपक गिरि के बेटे मनीष गिरि की शादी का निमंत्रण कार्ड उनके गांव में बंटा हुआ था। उनका कहना है कि राजन यादव उनके सुख-दुख के साथी थे। बेटे के तिलक में भी उन्हीं की देखरेख में व्यवस्था हुई थी। वह तिलक के दिन भी देर-रात तक दरवाजे पर जमे रहे। उन्होंने बताया कि उस दिन भी दोनों लोगों ने साथ में भोजन किया था।
दीपक ने बताया कि निमंत्रण कार्ड नामजद दोनों आरोपियों के यहां भी दिया गया था। पता चला है कि दोनों आरोपी समेत तीन लोग निमंत्रण कार्ड पर छपे पते के सहारे बरात के दिन दोपहर करीब तीन बजे मठकेशोराम आ गए थे। गांव की महिलाओं से बराती बन सारी जानकारियां लेते हुए गांव का जायजा लिया था। दीपक का कहना है कि सोमवार को जब बहू की विदाई कराने पहुंचा तो बहुत सारे राज खुलकर सामने आए। उन्होंने बताया कि दुल्हन के चाचा वारदात को अंजाम देकर भाग रहे नकाबपोश को काफी दूर तक अंधेरे में दौड़ाया था। वह बता रहे थे कि नकाबपोश ने उनके ऊपर फायर भी झोंका था, लेकिन गोली नहीं लगी।
..


जिस जमीन के लिए हत्या की चर्चा, उसकी कीमत 40 लाख
जिस जमीन के लिए राजन का गांव में विवाद चलता था, उसकी वर्तमान कीमत करीब 40 लाख बताई जा रही है। वह जमीन गांव में नहीं, बल्कि गांव के चौराहे पर है। रामपुर झुरियां निवासी दीपक गिरि ने बताया कि गांव के चौराहे की तीन डिस्मिल जमीन आरोपी पक्ष ने एक साल पहले राजन के बड़े भाई से मात्र दो लाख रुपये में बैनामा करा लिया था। जब राजन को इसकी जानकारी हुई तो वह हस्तक्षेप कर आरोपी पक्ष से कहने लगे कि जमीन की वाजिब कीमत दे दीजिए या फिर दिया रकम लेकर जमीन लौआ दीजिए। इस पर आरोपी पक्ष राजी नहीं थे। इसके बाद राजन को जान से मारने की धमकी मिली थी।

..

कोट..
नकाबपोश जब तक पकड़ में नहीं आ रहा है, तब तक पुलिस के लिए चुनौती बना है। उसकी धड़-पकड़ के लिए पुलिस टीमें लगीं हैं। वह बहुत दिनों तक बच नहीं पाएगा। जल्द ही उसकी गिरफ्तारी कर हत्या का पर्दाफाश कर दिया जाएगा।
-सुनील कुमार सिंह, एएसपी दक्षिणी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed