फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   case registered in provoking to suicide

छह लोगों पर आत्महत्या के लिए प्रेरित करने का मुकदमा दर्ज

Fri, 30 Oct 2020 11:09 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 30 Oct 2020 11:09 PM IST
विज्ञापन
case registered in provoking to suicide
छह लोगों पर आत्महत्या के लिए प्रेरित करने का मुकदमा दर्ज
विज्ञापन

लार/पिंडी। आत्महत्या के लिए प्रेरित करने और धमकी के मामले में सिविल जज सीनियर डिविजन कोर्ट के निर्देश पर लार पुलिस ने छह लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आरोपितों की तलाश में है।

बनकटा थाना क्षेत्र के कोठिलवा गांव के धनंजय कुशवाहा की बेटी सरोज की शादी धनगड़ा गांव में हुई थी। आरोप है कि परिजन उसे अक्सर प्रताड़ित कर धमकी देते थे और आत्महत्या के लिए प्रेरित करते थे। सरोज ने आत्महत्या कर ली। पीड़ित पिता ने आरोपितों के खिलाफ थाने में शिकायत की। आरोप है कि पुलिस ने इसे गंभीरता से नहीं लिया। मुकदमा दर्ज करने के नाम पर टालमटोल करती रही। परेशान धनंजय ने कोर्ट की शरण ली। कोर्ट के निर्देश पर लार पुलिस ने शंकर कुशवाहा, फूल कुमारी, मुक्तिनाथ, रामाश्रय कुशवाहा, रामअवध कुशवाहा, सावित्री देवी के खिलाफ आत्महत्या के लिए प्रेरित करने और धमकी देने का मुकदमा दर्ज कर लिया। पुलिस आरोपितों की तलाश में जुटी हुई है। इस बाबत प्रभारी निरीक्षक टीजे सिंह ने बताया कि कोर्ट के निर्देश पर 6 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed