{"_id":"64d524b593fdf2c084094a48","slug":"case-registered-for-dowry-harassment-and-assault-deoria-news-c-208-1-sgkp1009-3771-2023-08-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: दहेज उत्पीड़न व मारपीट का केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: दहेज उत्पीड़न व मारपीट का केस दर्ज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घुड़ीकुंड कला की पीड़िता खुशटाबू को आए दिन ससुराल वाले दहेज के लिए करते थे प्रताड़ित
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। दहेज के लिए मारपीट करने व महिला को प्रताड़ित करने के मामले में पुलिस ने सात लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। काफी दिनों से पीड़िता से ससुराल वाले दहेज में बुलेट व जमीन मांग रहे थे।
बघौचघाट थाना क्षेत्र के घुड़ीकुंड कला निवासी सूर्यनारायण गुप्ता ने पुत्री खुशबू गुप्ता की शादी दिसंबर 2019 में सुधीर गुप्ता पुत्र जटाशंकर गुप्ता से की है। खुशबू जबसे ससुराल गई तभी से ससुराल वाले एक बुलेट गाड़ी व जमीन दहेज में मांग रहे हैं। जबकि विवाह के समय जो दहेज तय हुआ था उसे खुशबू के पिता दे चुके हैं। बुलेट व जमीन नहीं मिलने से नाराज ससुराल वालों ने खुशबू को मारना पीटना व प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। इस बात की शिकायत खुशबू परिजनों से लगातार करती रही। इस मामले में कई बार पंचायत भी हुई, लेकिन ससुराल वाले नहीं माने। खुशबू को ससुराल वालों ने मारपीट कर भगा दिया। उसका आरोप है कि उसका डेढ़ माह का एक पुत्र है और वह गर्भवती है। सुसराल वाले बच्चा न पैदा होने देने का भी दबाव बना रहे हैं। इस मामले में पिता की तहरीर पर पुलिस ने पति सुधीर, अससुर जटाशंकर, जेठ पवन गुप्ता, अरविंद गुप्ता, सुभासिनी, पिंकी, नीलम ननद के खिलाफ केस दर्ज किया है। थाना प्रभारी मृत्युंजय राय ने बताया कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।