{"_id":"675de0b9954c98b7a10451d4","slug":"case-registered-against-unknown-person-in-abhinandans-death-case-deoria-news-c-208-1-sgkp1013-142121-2024-12-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: अभिनंदन की मौत मामले में अज्ञात पर केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: अभिनंदन की मौत मामले में अज्ञात पर केस दर्ज
Sun, 15 Dec 2024 01:17 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Sun, 15 Dec 2024 01:17 AM IST
विज्ञापन
बरहज। क्षेत्र के गड़ौना गांव में वीरपुर से बरात आई थी। इसमें तमंचे से फायर हो जाने और छर्रा लग जाने से अभिनंदन उर्फ कान्हा की मौत हो गई थी। मामले में अभिनंदन के पिता निरंजन ने पुलिस महानिदेशक से गुहार लगाई थी। निर्देश के बाद पुलिस ने शुक्रवार की देर रात मां माया देवी की तहरीर पर अज्ञात के विरुद्ध केस दर्ज किया है। हालांकि गांव में कुछ लोग पंचायत कर मामले की लीपापोती करने में जुटे हुए थे। बरहज पुलिस ने महानिदेशक के निर्देश पर मदनपुर थाना क्षेत्र के महुईं खड़ेसर गांव निवासिनी और गड़ौना गांव में मायके में रह रही अभिनंदन की मां माया देवी से पुलिस ने तहरीर लिया। जिसके आधार पर अज्ञात के विरुद्ध गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज किया है। लोगों के अनुसार गड़ौना गांव स्थित ननिहाल में रह रहे अभिनंदन उर्फ कान्हा घर से कुछ दूर स्थित विद्याधर यादव के घर वीरपुर से आई बरात देखने गया था। जहां वह संदिग्ध परिस्थिति में घायल हो गया।
कुछ लोग मौत का कारण तमंचा से फायर हो जाना तो वहीं कुछ लोग पटाखा फटने से जख्मी हो जाना बता रहे थे। पिता निरंजन ने तहरीर देकर गुहार लगाया था। उधर गांव में मामले के सुलह समझौता को लेकर पंचायत का दौर चलने लगा।
विज्ञापन
कुछ लोग मौत का कारण तमंचा से फायर हो जाना तो वहीं कुछ लोग पटाखा फटने से जख्मी हो जाना बता रहे थे। पिता निरंजन ने तहरीर देकर गुहार लगाया था। उधर गांव में मामले के सुलह समझौता को लेकर पंचायत का दौर चलने लगा।
विज्ञापन