{"_id":"6367f3f0aae3d927d10c57a0","slug":"case-registered-against-those-who-beat-up-bjp-sector-chief-salempur-news-gkp4564140144","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा सेक्टर प्रमुख की पिटाई करने वालों पर केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा सेक्टर प्रमुख की पिटाई करने वालों पर केस दर्ज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा सेक्टर प्रमुख की पिटाई करने वालों पर केस दर्ज
- पांच दिन पूर्व दाह संस्कार कर वापस लौटते समय हुआ था विवाद
सलेमपुर। भाजपा सेक्टर प्रमुख की पिटाई करने वाले सात लोगों पर कोतवाली पुलिस ने केस दर्ज किया है। कार्रवाई के बाद पिटाई करने वालों में हड़कंप मच गया है। इस मामले की विवेचना सीओ देवआनंद कर रहे हैं।
कोतवाली थाना क्षेत्र के हड़आ उर्फ औरंगाबाद निवासी राघवेंद्र पासवान उर्फ चंदन भारतीय जनता पार्टी सेक्टर प्रमुख हैं। आरोप था कि भाजपा नेता अपने दादा के अंतिम संस्कार में किराए की मैजिक से भागलपुर काली चरणघाट पर दाह संस्कार करने गए थे। वापस लौटते समय हरैया वार्ड में कुछ मनबढ़ों ने उन्हें बुरी तरह से मारपीट कर घायल कर दिया गया था। इसमें अंदरुनी चोटें आईं और जान से मारने की धमकी देते हुए जाति सूचक शब्दों का इस्तेमाल किया गया। जिसका वीडियो क्लिप भाजपा नेता राघवेंद्र पासवान उर्फ चंदन ने सोशल मीडिया पर वारयल कर अपने दल के नेताओं और पुलिस से कार्रवाई की मांग की। साथ ही चेतावनी दी कि अगर मनबढ़ों पर कार्रवाई नहीं होती है तो वह आंदोलन करने पर मजबूर होंगे। मामले को गंभीरता से लेते हुए कोतवाली पुलिस ने नगर के वार्ड नंबर आठ हरैया निवासी रामचंद्र प्रजापति, अजय, विजय प्रजापति, जुगनू, मनीष, हीरालाल व वीरेंद्र के खिलाफ मारपीट व एससीएसटी एक्ट के तहत केस दर्ज किया है। इसकी विवेचना सीओ देवआनंद कर रहे हैं। सीओ ने बताया कि भाजपा नेता की तहरीर पर केस दर्ज कर लिया गया है। इसमें जांच चल रही है।