{"_id":"6138ffc18ebc3edadc0575bc","slug":"case-registered-against-doctor-deoria-news-gkp4084483146","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऑपरेशन के दौरान जच्चा-बच्चा की मौत के मामले में डॉक्टर और स्टाफ के खिलाफ मुकदमा दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऑपरेशन के दौरान जच्चा-बच्चा की मौत के मामले में डॉक्टर और स्टाफ के खिलाफ मुकदमा दर्ज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऑपरेशन के दौरान जच्चा-बच्चा की मौत के मामले में डॉक्टर और स्टाफ के खिलाफ मुकदमा दर्ज
खुखुंदू। थाना क्षेत्र के मगहरा चौराहे पर प्राइवेट क्लीनिक में आपरेशन के दौरान जच्चा-बच्चा की मौत के मामले में पुलिस ने बुधवार को मकान मालिक, डॉक्टर और अन्य स्टाफ के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज किया है। पुलिस ने महिला के पति की तहरीर पर यह कार्रवाई की है।
लखना के पांडेय पुर मोहल्ला निवासी जितेंद्र कुशवाहा की पत्नी पुनीता देवी (36) गर्भवती थीं। दर्द बढ़ने पर मंगलवार को परिजन उन्हें नजदीक के स्वास्थ्य केंद्र पर ले गए थे। डाक्टर ने बच्चा उल्टा होना बताकर देवरिया रेफर कर दिया था। परिजनों के मुताबिक, प्रसव पीड़ा बढ़ने पर मगहरा चौराहा स्थित क्लीनिक पर ले जाया गया। डाक्टर ने पचास हजार रुपये जमा कराकर आपरेशन शुरू कर दिया। आपरेशन के दौरान जच्चा-बच्चा की मौत हो गई। घटना के बाद क्लीनिक के स्टाफ और मकान मालिक ने बिना कुछ बताए चुपके से एंबुलेंस मंगा लिया। शव एंबुलेंस में लादने के बाद मामला गंभीर बताकर देवरिया ले जाने के लिए परिजनों को भ्रमित किया गया। हालांकि परिजन सच्चाई जान गए थे। इसके बाद मकान मालिक पीड़ित परिवार से उलझ गया। उधर, इसी बीच डाक्टर और सभी स्टाफ पिछे खिड़की के रास्ते भाग निकले। पति जितेंद्र की तहरीर पर बुधवार को पुलिस ने मकान मालिक, डाक्टर और अन्य सभी स्टाफ के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। प्रभारी थानेदार अश्विन कुमार प्रधान ने बताया कि मकान मालिक और डाक्टर समेत अन्य स्टाफ के खिलाफ केस दर्ज कर उनकी तलाश की जा रही है। जल्द ही सभी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया जाएगा।