फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Case registered against 15 people for attack on police who went to raid in Bihar

Deoria News: बिहार में छापा मारने गई पुलिस पर हुए हमले में 15 लोगों पर केस दर्ज

Mon, 22 Jul 2024 03:21 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 22 Jul 2024 03:21 AM IST
विज्ञापन
Case registered against 15 people for attack on police who went to raid in Bihar
- छापे से आक्रोशित परिजनों ने ग्रामीणों संग मारपीट करते हुए किया था पथराव
विज्ञापन


- जिले की सीमा के सटे गोपालगंज के विजयीपुर थाना क्षेत्र के सहडीगरी गांव का है मामला
- पुलिस तीन से चार को हिरासत में लेकर कर रही पूछताछ
संवाद न्यूज एजेंसी
बरियारपुर। जिले की सीमा से सटे गोपालगंज के विजयीपुर थाना क्षेत्र के सहडीगरी गांव में छापा मारने गई देवरिया पुलिस पर हमला करने के मामले में परिजनों व ग्रामीणों सहित 15 लोगों को नामजद व कई अन्य के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। इस घटना ने सड़क दुर्घटना में शामिल बाइक की बरामदगी के लिए छापा मारने पहुंची तो परिजनों ने विरोध कर दिया। इसके बाद पुलिस पर ईंट-पत्थर चलाते हुए हमला बोल दिया। इस दौरान एक पुलिस कर्मी को आधे घंटे बंधक बनाए रखा। जिसे भारी पुलिस फोर्स ने छुड़ाया। पुलिस केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है।
बता दें कि बरियारपुर थाने में तैनात नंद किशोर मिश्र थाने पर फॉलोवर पद पर तैनात थे। 18 मार्च को एक सिपाही के साथ स्कूटी से करौंदी बाजार जा रहे थे। अभी पेट्रोल पंप के पास करौंदी से बाइक से आ रहे बिहार के विजयीपुर थाना क्षेत्र के सहड़ीगरी निवासी अशोक सिंह ने स्कूटी में टक्कर मार दी थी, जिसमें तीनों घायल गए। इस दुर्घटना में फॉलोवर नंद किशोर मिश्र गंभीर रूप से घायल हो गए थे। जिनकी एक सप्ताह बाद इलाज के दौरान मेडिकल काॅलेज में मौत हो गई।
विज्ञापन

इस मामले में पुलिस ने अशोक सिंह को नामजद अभियुक्त बनाया था। इसी बीच अशोक सिंह ने इस मामले में न्यायालय से जमानत ले ली थी। शुक्रवार को इसी मामले में जिले के बरियारपुर थाने की पुलिस जिले की सीमा पर स्थित बिहार प्रांत के गोपालगंज जिले के विजयीपुर थाना क्षेत्र के सहडीगरी में छापा मरने पहुंची थी। इस दौरान ग्रामीणों की झड़प हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मामले में पुलिस ने अशोक सिंह, अनिल सिंह, पुत्र चन्द्रदेव सिंह, निक्की सिंह, कविता सिंह, कंचन सिंह, कंचना सिंह, शहीद, सोहराब, फिरोज, शाहीद, हरला, सभाजीत, संतोष, हरेंद्र सहित 15 लोगों व अन्य पर गंभीर धाराओं में केस दर्ज कर लिया। शनिवार को पुलिस ने नामजद तीन से चार आरोपियों को उठाया है। जिनसे पुलिस पूछताछ कर रही है। बरियारपुर थानाध्यक्ष डॉ. महेंद्र कुमार ने बताया कि 14 लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed