{"_id":"61aa631a8b3d0a7f0376c91f","slug":"case-registerd-against-principal-and-clerk-deoria-news-gkp418586479","type":"story","status":"publish","title_hn":"हर्षचंद इंटर कालेज के प्रधानाचार्य और सहायक लिपिक पर केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हर्षचंद इंटर कालेज के प्रधानाचार्य और सहायक लिपिक पर केस दर्ज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हर्षचंद इंटर कालेज के प्रधानाचार्य और सहायक लिपिक पर केस दर्ज
बरहज। हर्षचंद इंटर कालेज के प्रधानाचार्य महेश्वर पांडेय और सहायक लिपिक राधेश्याम यादव पर पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर केस दर्ज किया है। प्रबंध समिति के अध्यक्ष मुदित कुमार केडिया ने विश्वास के हनन का आरोप लगाया है।
हर्षचंद इंटर कालेज के प्रबंध समिति अध्यक्ष मुदित के प्रार्थना पत्र पर न्यायालय ने पुलिस को प्रधानाचार्य और सहायक लिपिक पर केस दर्ज करने का निर्देश दिया है। पुलिस केस दर्ज कर जांच में जुटी है। बताया जा रहा है कि प्रधानाचार्य और सहायक लिपिक की ओर से 2019, 2020 और 2021 में छात्रों से वसूल की गई फीस में 5,97,496 रुपये की हेराफेरी कर ली गई है। दोनों पर मध्याह्न भोजन, परिसर की देखरेख और संरक्षण की जिम्मेदारी है। खरा न उतरने और पैसे हड़प लिए जाने पर प्रबंधक ने विश्वास में हनन का केस दर्ज कराया है। इस संबंध में इंस्पेक्टर टीजे सिंह ने बताया कि न्यायालय के निर्देश पर प्रधानाचार्य महेश्वर पांडेय और सहायक लिपिक राधेश्याम यादव पर धारा 409 के तहत केस दर्ज किया गया है। मामले की जांच कराई जा रही है।