फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   case on dummy student

Deoria News: गणित की परीक्षा के एक दिन बाद दर्ज हुआ मुकदमा

Thu, 23 Feb 2023 11:05 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Thu, 23 Feb 2023 11:05 PM IST
विज्ञापन
case on dummy student
केंद्र व्यवस्थापक ने नहीं दी कंट्रोल रूम को समय से सूचना, पुलिस हुई सक्रिय तो मामला सामने आया
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। 21 फरवरी को हाईस्कूल गणित की परीक्षा में दूसरे की जगह परीक्षा देने आए युवक पर दूसरे दिन मुकदमा दर्ज किया गया। साथ ही केंद्र व्यवस्थापक को नोटिस जारी किया गया है।
भटनी क्षेत्र के भरहेचौरा स्थित सरदार वल्लभ भाई पटेल इंटर कॉलेज में हाईस्कूल की गणित विषय की परीक्षा के दौरान अनाधिकृत रूप से प्रवेश की कोशिश कर रहे एक युवक को पकड़ा गया था। कुरमौटा ठाकुर गांव निवासी दुर्गेश कुमार पुत्र रामवृक्ष के प्रवेश पत्र पर वह परीक्षा में बैठने का प्रयास करता दिखा। उसकी पहचान सतीश कुमार पुत्र रामदत्त प्रसाद निवासी सठियांव के रूप में हुई। स्कूल के सचल दल की जांच के दौरान उसे पकड़ा गया। जांच के बाद आरोपी को पुलिस को सौंप दिया गया।
विज्ञापन

हालांकि, यहां के केंद्र व्यवस्थापक अभय कुमार पटेल ने जिला स्तरीय अधिकारियों व कंट्रोल रूम को इसकी सूचना नहीं दी। अगले दिन जब भटनी पुलिस ने आरोपी पर मुकदमा दर्ज करने के लिए तहरीर मांगी तो जल्दी-जल्दी केंद्र व्यवस्थापक की ओर से तहरीर दी गई। तहरीर के आधार पर आरोपी पर सार्वजनिक परीक्षा अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीआईओएस डॉ. विनोद कुमार राय ने बताया कि इस मामले में केंद्र व्यवस्थापक की ओर से लापरवाही की गई। उन्हें नोटिस देकर स्पष्टीकरण मांगा गया है। साक्ष्य सहित स्पष्टीकरण नहीं देने पर उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed