{"_id":"6632c9dfb101ea3dfd00d074","slug":"case-on-7-in-fighting-deoria-news-c-208-1-sgkp1012-124636-2024-05-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: पुरानी रंजिश में मारपीट, सात पर केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: पुरानी रंजिश में मारपीट, सात पर केस दर्ज
Thu, 02 May 2024 04:31 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Thu, 02 May 2024 04:31 AM IST
विज्ञापन
भूसा मशीन को तोड़ने का भी आरोप, पुलिस जांच में जुटी
संवाद न्यूज एजेंसी
भटनी। पुरानी रंजिश को लेकर कुछ लोगों ने युवक की पिटाई कर दी। शिकायत पर पुलिस ने बुधवार को सात लोगों पर केस दर्ज किया। पीड़ित ने आरोपियों पर भूसा बनाने वाली मशीन को भी तोड़ने का आरोप लगाया है।
पुलिस के मुताबिक, भटनी के बांसघांटी गांव निवासी अनूप राय 29 अप्रैल को गांव स्थित एक खेत में मशीन से भूसा बनवा रहे थे। इसी दौरान पुरानी रंजिश में कुछ लोगों ने हमला बोल दिया। भूसा बनाने वाली मशीन तोड़ने के बाद पीड़ित की जमकर पिटाई कर दी। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने जितेंद्र सिंह, राकेश सिंह, कौशिक, नितेश, मुकेश सिंह, सर्वजीत सिंह और सत्य प्रकाश सिंह पर मारपीट, तोड़फोड़ आदि धाराओं में केस दर्ज किया।
सीओ भाटपाररानी शिव प्रताप सिंह ने बताया कि जमीन को लेकर दोनों परिवारों में विवाद है। मारपीट के मामले में दोनों पक्षों पर कार्रवाई के बाद मामले की विवेचना की जा रही है।