{"_id":"66119dcd5d660fe5a4066b04","slug":"case-on-6-with-husband-deoria-news-c-208-1-sgkp1011-122849-2024-04-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: पति समेत छह पर मारपीट और दहेज उत्पीड़न का केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: पति समेत छह पर मारपीट और दहेज उत्पीड़न का केस
Sun, 07 Apr 2024 12:39 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Sun, 07 Apr 2024 12:39 AM IST
विज्ञापन
पति समेत छह लोगों पर मारपीट और दहेज उत्पीड़न का केस
ससुरालियों पर गर्भपात करा कर नसबंदी कराने का लगाया आरोप
संवाद न्यूज एजेंसी
रुद्रपुर। नगर के लाला टोली वार्ड की रहने वाली एक विवाहिता ने ससुरालियों पर गर्भपात करा कर नसबंदी करा देने का आरोप लगाया है। मामले में पुलिस ने पीड़िता के पति समेत ससुराल पक्ष के छह लोगों पर मारपीट और दहेज उत्पीड़न का केस दर्ज किया है।
नगर के लाला टोली वार्ड निवासी किरन देवी ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसने अपने समाज और रिश्तेदारों की मौजूदगी में आजमगढ़ जिले के महराजगंज थाने के देवरा तुर्कचरा निवासी रामहित से प्रेम विवाह किया। शादी के एक साल बाद उसे बेटी रिया हुई। अगले साल पुन: गर्भवती होने पर ससुरालियों ने गर्भपात करा दिया। बिना उसकी मंजूरी के उन्होंने नसबंदी भी करा दी। अब विरोध करने पर मारपीट कर घर से निकाल दिए हैं। पीड़िता अपने मायके रह रही है। पुलिस ने पीड़िता के पति राधेश्याम, ससुर रामहित, सास गुलाबी देवी, ननद, सविता, पूनम और सुबाष निवासी देवरा तुर्कचरा महराजगंज, जिला आजमगढ़ पर अभियोग पंजीकृत किया है। सीओ अंशुमन श्रीवास्तव ने कहा कि तहरीर के आधार पर केस पंजीकृत कर पुलिस मामले की विवेचना कर रही है। संवाद