{"_id":"666cae33efcd72756d0f81d4","slug":"case-on-5-in-fighting-deoria-news-c-208-1-deo1004-127839-2024-06-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: महिला से मारपीट मामले में पांच लोगों पर केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: महिला से मारपीट मामले में पांच लोगों पर केस दर्ज
Sat, 15 Jun 2024 02:25 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Sat, 15 Jun 2024 02:25 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
तरकुलवा। थाना क्षेत्र के बंजरिया गांव में एक महिला से मारपीट के मामले में पुलिस पीड़िता की तहरीर पर पांच लोगों के खिलाफ बलवा, मारपीट व जानमाल की धमकी का केस दर्ज कर कार्रवाई में जुट गई है।
बंजरिया गांव की रहने वाली राबिया खातून पत्नी निजामुद्दीन ने थाने में तहरीर दी है। कहा है कि बीते पांच जून सुबह 10 बजे के करीब उनके पड़ोस के कुछ गोलबंद लोग लाठी-डंडे से लैस होकर गालियां देते हुए पहुंचे और मारपीट कर उनको घायल कर दिए। आरोप है कि उक्त लोगों ने जाते समय जानमाल की धमकी भी दी। इस मामले में पुलिस ने आरोपी दीनानाथ, कृष्णा, जखन, विशाल व नीता के खिलाफ केस दर्ज किया है।