{"_id":"6612e18e8509553e9c0df606","slug":"case-on-5-in-fighting-deoria-news-c-208-1-deo1004-122936-2024-04-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: मारपीट में पांच लोगों पर केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: मारपीट में पांच लोगों पर केस दर्ज
Sun, 07 Apr 2024 11:40 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Sun, 07 Apr 2024 11:40 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। तरकुलवा थाना क्षेत्र के दूबे टोला गांव में पुरानी रंजिश को लेकर हुई मारपीट में पीड़ित महिला की तहरीर पर पुलिस पांच लोगों पर केस दर्ज कर कार्रवाई में जुट गई है।
थाना क्षेत्र के दूबेटोला गांव की रहने वाली किरन देवी पत्नी रमेश यादव ने पुलिस को तहरीर देकर बताया है कि पुरानी रंजिश को लेकर उनके पड़ोसियों ने गोलबंद होकर उनको और उनके परिजनों को मारपीट कर घायल कर दिया। आरोप है कि उनलोगों ने जानमाल की धमकी भी दी। इस मामले में पुलिस ने थाना क्षेत्र के दूबेटोला निवासी रिन्टू पुत्र बाबूलाल, रंजना देवी पुत्री बाबूलाल, अजीत व विपुल पुत्रगण राजेश और संतोष पुत्र सुखल के खिलाफ मारपीट व जानमाल की धमकी का केस दर्ज किया है। सीओ संजय रेड्डी ने बताया कि पांच लोगों पर मारपीट व जानमाल की धमकी का केस दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है। संवाद