फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   case on 5 in dowery murder

Deoria News: पति समेत पांच ससुराल वालों पर दहेज हत्या का केस दर्ज

Wed, 21 Feb 2024 01:49 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Wed, 21 Feb 2024 01:49 AM IST
विज्ञापन
case on 5 in dowery murder
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


तरकुलवा। तरकुलवा थाना क्षेत्र के वृंदावन गांव में सोमवार को एक विवाहिता की घर के अंदर संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। पुलिस मृतका के पिता की तहरीर पर पति समेत ससुराल के पांच लोगों के खिलाफ दहेज हत्या का केस दर्ज कर छानबीन में जुट गई है।

कुशीनगर जनपद के सेवरही थाना क्षेत्र की नगर पंचायत सेवरही के वार्ड नंबर-13 स्वर्ण नगर निवासी मृतका के पिता सिंगासन वर्मा ने पुलिस को तहरीर दी है। कहा है कि उनकी बेटी गुडि़या की शादी थाना क्षेत्र के वृंदावन गांव निवासी बलिराम पुत्र चंद्रदेव वर्मा के साथ 29 जनवरी 2020 को हुई थी। उसकी दो वर्ष छह माह की एक बेटी भी है।
विज्ञापन

आरोप है कि पति, सास, ससुर आदि ससुरालियों द्वारा उनकी बेटी को दहेज की खातिर प्रताड़ित किया जाता था। इस बीच 19 फरवरी को दिन में 12:52 बजे ससुरालियों ने घर के भीतर उनकी बेटी को गला दबा कर मार डाला और उसके शव को रस्सी के सहारे लटका दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मामले में पुलिस ने आरोपी पति बलराम वर्मा, सास गुलाबी देवी, ससुर चंद्रदेव वर्मा, ननद रेखा वर्मा और पति बलराम के मामा धर्मराज वर्मा के खिलाफ दहेज हत्या का केस दर्ज किया है।
सीओ संजय कुमार रेड्डी ने बताया कि पांच ससुरालियों के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed