{"_id":"5ebc16158ebc3e903c17e736","slug":"case-on-3-in-gangrape-deoria-news-gkp3511135157","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीछा कर युवती से दुष्कर्म करने वाले तीन पर केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीछा कर युवती से दुष्कर्म करने वाले तीन पर केस दर्ज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीछा कर युवती से दुष्कर्म करने वाले तीन पर केस दर्ज
एक सप्ताह पहले का है मामला, बाजार में जा रही थी युवती
दो आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है पुलिस
संवाद न्यूज एजेंसी
गौरीबाजार/देवरिया। स्कूटी से बाजार जा रही युवती का पीछा कर छेड़छाड़ और दुष्कर्म करने के मामले में तीन के खिलाफ गौरीबाजार पुलिस ने केस दर्ज किया है। मामला शुक्रवार की दोपहर का है। पुलिस ने दो आरोपियों को हिरासत में ले लिया है। उनसे पूछताछ की जा रही है।
गौरीबाजार थानाक्षेत्र के एक गांव की रहने वाली 19 वर्षीय युवती शुक्रवार की दोपहर कुछ सामान खरीदने के लिए स्कूटी से इंदूपुर चौराहे पर जा रही थी। गांव के दो और गोरखपुर जिले के पिपराइच इलाके के रहने वाले एक युवक ने बाइक से पीछा कर सुनसान जगह पर रोक लिया। तीनों ने छेड़छाड़ शुरू कर दी। युवती ने विरोध किया तो उसकी पिटाई की। युवकों ने सुनसान जगह पर ले जाकर उससे सामूहिक दुष्कर्म किया। युवती के भाई ने गौरीबाजार पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की थी, लेकिन पुलिस ने केस दर्ज नहीं किया। मंगलवार की देर शाम युवती अपनी मां और भाई के साथ थाने पहुंची। उसने गौरीबाजार क्षेत्र के महातम यादव, संत लाल यादव और गोरखपुर जिले के पिपराइच थानाक्षेत्र के लक्ष्मीपुर गांव के रहने वाले अनुज यादव के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने केस दर्ज कर देर रात दो आरोपियों को हिरासत में ले लिया। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है। थाना प्रभारी विजय सिंह गौर ने बताया कि केस दर्ज कर दो को हिरासत में लिया गया है। उनसे पूछताछ की जा रही है। मामले की निष्पक्ष जांच के बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।