{"_id":"65c524cf9f3a7c430b0f50f6","slug":"case-on-25-in-fighting-deoria-news-c-208-1-sgkp1009-118977-2024-02-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: मारपीट में आठ नामजद समेत 20-25 अज्ञात पर केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: मारपीट में आठ नामजद समेत 20-25 अज्ञात पर केस दर्ज
Fri, 09 Feb 2024 12:30 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Fri, 09 Feb 2024 12:30 AM IST
विज्ञापन
सलेमपुर कोतवाली क्षेत्र के कोड़रा ठाकुर गांव का मामला
संवाद न्यूज एजेंसी
सलेमपुर। घर पर चढ़कर मारपीट व तोड़फोड़ करने के मामले में कोतवाली पुलिस ने आठ नामजद समेत 20-25 अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। वहीं, दूसरे पक्ष ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
सलेमपुर कोतवाली क्षेत्र के कोड़रा ठाकुर गांव के हरेराम तिवारी ने पुलिस को तहरीर दी है। बताया है कि छह फरवरी की शाम करीब सात बजे गांव के सोनू यादव पुत्र राजनारायण यादव 20-25 लोगों का गोल बनाकर पहुंचे। सभी लोग घर पर चढ़कर मेरे पुत्र प्रियांशु तिवारी पर जानलेवा हमला करते हुए लाठी-डंडे से पीटने लगे। इससे शरीर में गंभीर चोट लगी। पुत्र के साथ उसका मित्र भटनी थाना क्षेत्र के चांदपार गांव के मनीष प्रसाद को जाति सूचक शब्द का प्रयोग किया गया। गाली देते हुए लाठी-डंडे से उसे भी मारा गया। उसके हाथ और पैर में गंभीर चोट लगी है।
बताया कि जब घटना हुई तो उस समय गांव के लोग बरात में गए थे। घायलावस्था में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र उपचार के लिए लाया। वहां से जिला चिकित्सालय देवरिया रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
कोतवाली पुलिस ने सोनू यादव, मनोज यादव, राजनारायण यादव, भोला, रंजीत उर्फ छोटू, आदित्य (छोटू), बिट्टू व अभिषेक समेत 20-25 अज्ञात लोगों के खिलाफ मारपीट, तोड़-फोड़ समेत एससी-एसटी एक्ट में केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दिया है।
उधर, सोनू यादव ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर बताया है कि गांव के एक व्यक्ति के घर शादी समारोह में शामिल होने घर की महिलाओं के साथ हम लोग जा रहे थे। इसी बीच उन लोगों ने हमला कर दिया।
सीओ दीपक शुक्ला ने बताया कि तहरीर के आधार पर एक पक्ष से केस दर्ज कर लिया गया है। अगर दूसरा पक्ष ने भी तहरीर दी होगी तो कार्रवाई की जाएगी।