{"_id":"6632c9a8e7316f474a014ed4","slug":"case-on-12-in-fighting-deoria-news-c-208-1-sgkp1011-124592-2024-05-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: जमीन के विवाद में मारपीट, 12 पर केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: जमीन के विवाद में मारपीट, 12 पर केस
Thu, 02 May 2024 04:30 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Thu, 02 May 2024 04:30 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
एकौना। क्षेत्र के डढि़या गांव में जमीन के विवाद में दो पक्षों में जमकर मारपीट हो गई। इसमे दोनों तरफ के चार लोग घायल हो गए। मामले में पुलिस ने दोनों पक्षों के 12 लोगों पर गोलबंद होकर मारपीट करने का अभियोग पंजीकृत किया। घटना 29 अप्रैल के रात की है।
गांव के हरिशचंद्र गुप्ता ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि वह अपने मकान की छत की ढलाई करा रहे थे। इसका माेहल्ले के कुछ लोग विरोध करने लगे। इस बात को लेकर मारपीट हो गई। दोनों तरफ लाठी-डंडे चलने लगे। मारपीट में घायलों का उपचार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रुद्रपुर में कराया गया।
पुलिस ने दूसरे पक्ष के पुरुषोत्तम, अरविंद, योगेन्द्र, नीतिश, पिन्टू, सुरेश, उमेश और एक अज्ञात पर केस दर्ज किया। दूसरे तरफ के योगेन्द्र गुप्ता की तहरीर पर गांव के हनुमान, जितेन्द्र, आकाश, हरिशचंद्र और अज्ञात पर पुलिस ने कार्रवाई की।