फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   case on 10 in fighting

Deoria News: दस लोगों पर बलवा समेत गंभीर धाराओं में केस दर्ज

Sat, 20 Apr 2024 03:01 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Sat, 20 Apr 2024 03:01 AM IST
विज्ञापन
case on 10 in fighting
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

देवरिया। तरकुलवा थाना क्षेत्र के पथरदेवा कस्बा के एक युवक की पिटाई करने तथा बीच-बचाव करने गई मां से मारपीट व अभद्र व्यवहार किया। पीड़ित महिला की तहरीर पर पुलिस ने दस लोगों के खिलाफ बलवा, मारपीट समेत गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया है।

थाना क्षेत्र के पथरदेवा की रहने वाली रीता देवी ने पुलिस को तहरीर दी है। बताया कि पड़ोस के कुछ लोग गोलबंद होकर उनके बेटे को लाठी-डंडे व ईंट-पत्थर से मारपीट रहे थे। शोर सुनकर जब वह बेटे का बचाव करने पहुंची तो आरोपियों ने उनके साथ अभद्र व्यवहार किया और मारपीट कर घायल कर दिया। इस मामले में पुलिस ने दुर्गेश, विशाल, मिट्ठू, जवाहर, करन, झूठई, रमाशंकर, जितेंद्र, अभिषेक व सचिन के खिलाफ केस दर्ज किया है। सीओ संजय रेड्डी ने बताया कि पीड़ित महिला की शिकायत पर दस लोगों पर केस दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed