फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   case of gair iradtan nuredr in child matter

मासूम की मौत के मामले में चार पर गैर इरादतन हत्या का केस

Tue, 18 Oct 2022 11:57 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 18 Oct 2022 11:57 PM IST
विज्ञापन
case of gair iradtan nuredr in child  matter
मासूम की मौत के मामले में चार पर गैर इरादतन हत्या का केस
विज्ञापन

गले व कमर में चोट लगने से हुई थी बच्चे की मौत
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। शहर के साकेत नगर में मासूम की हुई मौत के मामले में पुलिस ने चार लोगों पर गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। बच्चे को दवा कराने के लिए अस्पताल ले जाते समय पिता व पड़ोसी से हाथापाई के दौरान बच्चे को छीनते समय धक्का लगने से वह दीवार में टकरा गया, जिससे गले और कमर में चोट लगने से मौत हो गई।
साकेत नगर पूर्वी मोहल्ला निवासी राजन जायसवाल ने मंगलवार को पुलिस को दी तहरीर में बताया कि पुत्र कान्हा की तबीयत खराब होने पर उसे अस्पताल ले जा रहा था। घर के पास से दो रास्ते हैं, जहां एक तरफ पानी लगा है, दूसरी तरफ पड़ोसी ने रास्ते को दीवार चलाकर बंद करवा दिया था। सोमवार को दीवार को पार कर जा रहा था। इसी बीच कहासुनी के दौरान हाथापाई हो गई।
विज्ञापन

इसमें बच्चे को छीनने के दौरान वह दीवार से टकरा गया, जिससे उसे गंभीर चोट आई। घायलावस्था में जिला अस्पताल लेकर पहुंचा, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गले और कमर में चोट लगने से मासूम के मौत की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मामले में पुलिस ने रामाकांत यादव, सोनी यादव तथा दो बहुओं के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। सदर कोतवाल मृत्युंजय सिंह ने बताया कि हाथापाई होने से मासूम दीवार से टकरा गया। गले और कमर में चोट लगने से उसकी मौत हो गई। मुकदमा दर्ज कर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed