फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Case of dowry harassment and murder against three including brother-in-law and husband

Deoria News: जेठ और पति सहित तीन पर दहेज उत्पीड़न व हत्या का केस

Mon, 25 Sep 2023 11:49 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Mon, 25 Sep 2023 11:49 PM IST
विज्ञापन
Case of dowry harassment and murder against three including brother-in-law and husband
भाटपाररानी। थाना क्षेत्र के ग्राम कठौड़ी में एक दिन पूर्व पंखे की कुंडी से विवाहिता का शव लटकता मिलने के मामले में पुलिस ने विवाहिता के पिता की तहरीर पर जेठ व पति सहित तीन पर दहेज उत्पीड़न व हत्या का केस सोमवार को दर्ज कर लिया। पुलिस घटना की विवेचना में जुटी हुई है। तीन माह पूर्व लार थाना के ग्राम सजाव निवासी हरेराम प्रसाद की पुत्री सोनी कुमारी का विवाह भाटपाररानी थाना के ग्राम कठौड़ी निवासी कल्लू प्रसाद के साथ हुई थी। पिता का आरोप है कि उसकी पुत्री को उसके जेठ तथा पति सदैव दहेज में बाइक वह नकद की मांग कर रहे थे। इसके लिए पुत्री को प्रताड़ित करते रहते थे तथा बार-बार मारते-पीटते रहते थे। घटना के दिन इन लोगों ने पुत्री को बेरहमी मारापीटा, जिससे उसकी मौत हो गई। घटना को छिपाने के लिए उन्होंने मेरी पुत्री को पंखे की कुंडी में लटका दिया था, ताकि उसकी मौत आत्महत्या साबित हो जाए। थानाध्यक्ष टी जे सिंह ने बताया है कि विवाहित के जेठ गौतम व सुरेश और पति कल्लू प्रसाद के खिलाफ दहेज उत्पीड़न व हत्या का केस दर्ज कर लिया गया है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed