फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   case of defalcation on pradhan and seceratory

पूर्व प्रधान और सचिव पर गबन का मुकदमा दर्ज

Wed, 06 Jul 2022 12:21 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 06 Jul 2022 12:21 AM IST
विज्ञापन
case of defalcation on pradhan and seceratory
पूर्व प्रधान और सचिव पर गबन का मुकदमा दर्ज
विज्ञापन

कोर्ट के आदेश पर रामपुर कारखाना पुलिस ने केस दर्ज कर शुरू की छानबीन
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर कारखाना। स्थानीय विकास खंड के पूर्व ग्राम प्रधान और तत्कालीन सचिव पर गबन का मुकदमा दर्ज हुआ है। पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर मुकदमा पंजीकृत कर छानबीन शुरू कर दी है। दोनों पर मनरेगा से ढाई लाख रुपये हड़पने का आरोप लगाया गया है।

विकास खंड रामपुर कारखाना के माधवपुर ग्राम पंचायत के राजू मद्धेशिया ग्राम प्रधान रह चुके हैं। जबकि उनके साथ तत्कालीन सचिव देवकांत मणि पाठक काम करते थे। ग्राम पंचायत के राजस्व टोले और वर्तमान में अलग ग्राम पंचायत करनपुर उर्फ पचपेड़ा गांव निवासी अलकेंद्र राव ने खंड विकास अधिकारी समेत आला अधिकारियों से तत्कालीन प्रधान और सचिव पर मनरेगा के ढाई लाख रुपये हड़पने का आरोप लगाया था। आरोप है कि जांच में मामला सही पाए जाने के बावजूद दोनों पर कोई कार्रवाई नहीं की गई। इसके बाद शिकायतकर्ता ने कोर्ट की शरण ली। कोर्ट के आदेश पर रामपुर कारखाना पुलिस ने ग्राम प्रधान रहे राजू मद्धेशिया और तत्कालीन सचिव पर गबन का मुकदमा दर्ज किया है। थानाध्यक्ष महेंद्र कुमार चतुर्वेदी ने कहा कि कोर्ट के आदेश पर तत्कालीन ग्राम प्रधान और सचिव के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले की विवेचना शुरू हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed