फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Case of attempt to murder against ten including Pradhan's husband

Deoria News: प्रधान के पति समेत दस के खिलाफ हत्या के प्रयास का केस

Sun, 17 Dec 2023 12:35 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Sun, 17 Dec 2023 12:35 AM IST
विज्ञापन
Case of attempt to murder against ten including Pradhan's husband
खुखुंदू। भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों में चले धारदार हथियार में पुलिस ने शनिवार को दूसरे पक्ष का भी केस दर्ज कर लिया। पुलिस ने प्रधान के पति समेत आठ नामजद और दो अज्ञात के खिलाफ एससी एसटी एक्ट, हत्या के प्रयास, बलवा,घर में घुसकर मारपीट और तोड़फोड़ करने सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज किया है। मामले की जांच सीओ सलेमपुर दीपक शुक्ला कर रहे हैं। पुलिस ने एक पक्ष का केस शुक्रवार को ही दर्ज कर लिया था।
विज्ञापन

नारायनपुर गांव में शुक्रवार की सुबह भूमि विवाद को लेकर भीम प्रसाद और दुखहरन प्रसाद के बीच मारपीट हुई थी। 112 पुलिस ने मौके पर पहुंच मामला शांत कराया था। दुखहरन प्रसाद की पत्नी लचिया देवी ने आरोप लगाया था कि पुरानी रंजिश में को लेकर गांव के प्रधान के पति और उनके लड़के समेत अन्य लोग एक राय होकर मेरे दरवाजे पर पहुंचे और जाति सूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए मुझे मारने पीटने लगे। जब वह घर में जाकर छिपीं तो वहां भी जाकर मारपीट कर मुझे बेहोश कर दिया गया। बीच-बचाव करने पर हमलावरों ने पति दुखहरन बेटी रमंती कुमारी और बेटा रामक्यास को भी मारपीट कर घायल कर दिया।
विज्ञापन

पीड़ित लचिया देवी की तहरीर पर पुलिस ने शनिवार को प्रधानपति राममूरत गिरी, अमरजीत गिरी,राजन,विनय महेन्द्र भीम, दिनेश,सुनील सहित दो अज्ञात के खिलाफ एससी एसटी एक्ट, बलवा, जानलेवा हमला,घर में घुसकर मारपीट और तोड़फोड़ करने का केस दर्ज किया है। हालांकि पुलिस ने भीम की तहरीर पर शुक्रवार को ही दुखहरन, लचिया देवी, रामक्यास और रमंती कुमारी के खिलाफ मारपीट का केस दर्ज कर लिया था। इंस्पेक्टर संतोष कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर लचिया देवी का भी रिपोर्ट दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed