फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   case in mobile shop theft

Deoria News: मोबाइल की दुकान में हुई चोरी के मामले में अज्ञात चोरों के खिलाफ केस दर्ज

Wed, 28 Feb 2024 01:16 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Wed, 28 Feb 2024 01:16 AM IST
विज्ञापन
case in mobile shop theft
- रविवार की भोर में मोबाइल की दुकान का ताला तोड़ करीब 15 लाख उड़ा ले गए थे चोर
विज्ञापन

- चोरों का चेहरा सीसीटीवी कैमरे में कैद होने के बावजूद अब तक तह तक नहीं पहुंच सकी पुलिस
संवाद न्यूज एजेंसी
सलेमपुर। कोतवाली से महज तीन सौ मीटर दूरी पर स्थित एक मोबाइल की दुकान से तीन पूर्व अज्ञात चोरों ने 1.40 लाख रुपये नकद समेत करीब 12 लाख रुपये का मोबाइल फोन उड़ा ले जाने के बाद कोतवाली पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि चोरों का चेहरा सीसीटीवी कैमरे में कैद है। इसके बावजूद कोतवाली पुलिस इसके तह तक नहीं पहुंच सकी है।
नगर पंचायत के वार्ड नंबर सात टीचर्स कॉलोनी निवासी शुभम बरनवाल पुत्र अशोक बरनवाल का सलेमपुर मुख्य मार्ग पर ओवर ब्रिज के बगल में मोबाइल की होल सेल दुकान है। शनिवार की रात वह रोज की तरह अपनी दुकान बंद कर घर चले गए। इसी बीच रविवार की भोर में करीब 3:50 बजे चार-पांच की संख्या में आए चोरों ने कटर से दुकान का ताला काटकर दुकान के अंदर घुसकर बिक्री के लिए दुकान में रखा सैकड़ों मोबाइल में से महंगे कीमत के करीब 49 मोबाइल के डिब्बे से मोबाइल निकाल कर उसका चार्जर और डब्बा दुकान में फेंक कर भाग निकले।
विज्ञापन

घटना की जानकारी दुकानदार को भोर में हुई जब वह दुकान के अंदर घुसा और बिखरा हुआ सामान देखा तो उसके होश उड़ गए। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस, सीओ, एसओजी टीम समेत फोरेंसिक टीम घटना स्थल पर पहुंच कर छानबीन शुरू कर दी। पीड़ित दुकानदार की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ दीपक शुक्ला ने बताया कि मोबाइल फोन की दुकान में हुईं चोरी की घटना के मामले में अज्ञात चोरों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच पड़ताल की जा रही है। वहीं कोतवाली थाना क्षेत्र के खाजे गढ़वा गांव की प्रीति यादव पत्नी दिनेश यादव का नगर पंचायत के वार्ड नंबर सात पिपरा मोहन में उनकी नव निर्मित मकान का काम चल रहा है। वायरिंग का काम चल रहा है। जिसमें करीब डेढ़ लाख का तार और बोर्ड लग चूका है। उसी रात अज्ञात चोरों ने तार और बोर्ड खोल ले गए। पीड़ित कोतवाली पुलिस से शिकायत की है। लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हो सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed