फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Case filed for demanding money from teacher in the name of joining

शिक्षक से ज्वाइंनिंग के नाम पर रकम मांगने पर केस दर्ज

Wed, 15 Dec 2021 10:48 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 15 Dec 2021 10:48 PM IST
विज्ञापन
Case filed for demanding money from teacher in the name of joining
शिक्षक से ज्वाइंनिंग के नाम पर रकम मांगने पर केस दर्ज
विज्ञापन

भलुअनी। स्थानीय क्षेत्र के सोनाड़ी इंटर कॉलेज के प्रबंधक विजय कुमार सिंह और उनके पुत्र सौरभ सिंह पर भलुअनी पुलिस ने धोखाधड़ी, मारपीट सहित अन्य आरोपों में केस दर्ज कर मामले की विवेचना में जुट गई है।
शिक्षक का आरोप है कि प्रबंधक ने स्कूल में ज्वाइनिंग कराने के नाम पर धन वसूला, शेष रकम न देने पर पीटने की धमकी दी। गाजियाबाद के गली नंबर चार, चूना भट्ठी निवासी और आयोग से चयनित शिक्षक श्याम कुमार, क्षितिज कुमार पांडेय, संगीता का आरोप है कि प्रबंधक की ओर से कार्यभार ग्रहण कराने के नाम पर एक-एक लाख रुपये की मांग की गई थी। शिक्षक श्याम कुमार ने 30 हजार रुपये नकद और शेष रकम चेक से भुगतान किया था।
विज्ञापन

अन्य अध्यापकों ने भी रकम देने की बात कही है। 10 दिसंबर को प्रबंधक और उनके पुत्र ने शेष 20 हजार रुपये की मांग श्याम कुमार से की। असमर्थता जताने पर गाली-गलौज करते हुए पीटने के लिए दौड़ा लिया और धमकी दी। थानाध्यक्ष भलुअनी मुकेश कुमार मिश्र ने बताया कि आयोग के शिक्षकों की तहरीर पर सोनाड़ी इंटर कॉलेज के प्रबंधक विजय कुमार सिंह और उनके पुत्र सौरभ सिंह पर धोखाधड़ी आदि आरोपों में केस दर्ज किया गया है। मामले की जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed