{"_id":"68239c3dda6ee4054305232f","slug":"case-filed-against-five-for-beating-two-cousins-deoria-news-c-208-1-sgkp1009-153473-2025-05-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: दो चचेरे भाइयों की पिटाई में पांच पर केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: दो चचेरे भाइयों की पिटाई में पांच पर केस दर्ज
Wed, 14 May 2025 12:53 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Wed, 14 May 2025 12:53 AM IST
विज्ञापन
तरकुलवा। कस्बे के वार्ड 13 में पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट हो गई थी। एक पक्ष के दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर तीन भाइयों समेत पांच लोगों पर घर में घुसकर मारपीट, बलवा आदि धाराओं में केस दर्ज कर कार्रवाई में जुट गई है।
वार्ड नंबर 13 निवासी हरिनाथ कुशवाहा पुत्र शंकर भगत ने थाने में तहरीर देकर बताया है कि 27 अप्रैल की शाम करीब सात बजे पटीदार नीरज, रितेश व संतोष पुत्र कपिल देव, कपिल देव पुत्र रामानन्द पुरानी रंजिश को लेकर दरवाजे पर चचेरे भाई राजन कुशवाहा को अपशब्द कहने लगे। बीच-बचाव करने जब मौके पर पहुंचा तो हमलावर हाथ में ईंट-पत्थर लेकर दौड़ाने लगे। आरोप है कि जब दोनों भाग कर घर में गए तो घर में धुस कर पिटाई कर दी गई। पुलिस का कहना है कि आरोपियों की तलाश की जा रही है। संवाद