फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Case filed against accused of molesting a teenager in deoria

Deoria News: किशोरी से दुष्कर्म के आरोपी पर केस दर्ज, दिनदहाड़े वारदात को दिया था अंजाम

Tue, 20 Dec 2022 04:58 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया।
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया। Published by: vivek shukla Updated Tue, 20 Dec 2022 04:58 PM IST
सार

एसओ महेंद्र कुमार चतुर्वेदी ने बताया दुष्कर्म के आरोपी पर पॉक्सो सहित दुष्कर्म का केस दर्ज कर गिरफ्तार करके उसे जेल भेज दिया गया। पीड़िता का मेडिकल कराया जा रहा है।

 

विज्ञापन
Case filed against accused of molesting a teenager in deoria
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

देवरिया जिले के महुआडीह थानाक्षेत्र के एक गांव में सोमवार की दोपहर दिनदहाड़े घर में घुसकर किशोरी से दुष्कर्म करने के आरोपी के खिलाफ पुलिस ने मंगलवार को केस दर्ज कर लिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। पीड़िता का मेडिकल कराया जा रहा है।

विज्ञापन


महुआडीह थानाक्षेत्र के एक गांव में सोमवार की दोपहर एक किशोरी अपने घर में अकेली थी। उसकी मां किसी काम से कहीं गई थीं। इसी बीच किशोरी को अकेला देखकर गांव का ही एक युवक उसके घर में घुस गया और दरवाजा बंद कर किशोरी से दुष्कर्म करके मौके से भाग निकला।
विज्ञापन


घर वापस लौटी मां ने बेसुध पड़ी बेटी को देखा तो वह दंग रह गई। बेटी ने आपबीती बताई तो उसकी हालत देखकर मां के होश उड़ गए। मोहल्ले वालों के साथ मां बेटी को लेकर थाने पहुंची। आरोपी के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन


मामला संज्ञान में आते ही हरकत में आई पुलिस ने देर शाम आरोपी को उसके घर से हिरासत में ले लिया था। मंगलवार को आरोपी पर किशोरी से दुष्कर्म का केस दर्ज कर गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।


इस संबंध में एसओ महेंद्र कुमार चतुर्वेदी ने बताया दुष्कर्म के आरोपी पर पॉक्सो सहित दुष्कर्म का केस दर्ज कर गिरफ्तार करके उसे जेल भेज दिया गया। पीड़िता का मेडिकल कराया जा रहा है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed