{"_id":"647f790383536eb5420b467c","slug":"case-filed-against-12-people-including-four-named-in-dispute-over-tea-shop-deoria-news-c-7-1-196583-2023-06-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: चाय की दुकान पर हुए विवाद में चार नामजद समेत 12 लोगों के खिलाफ केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: चाय की दुकान पर हुए विवाद में चार नामजद समेत 12 लोगों के खिलाफ केस दर्ज
विज्ञापन
छह दिन पूर्व शराब पीने के लिए गिलास नहीं देने पर हुआ था विवाद, पिता का हाथ तो बेटा का टूटा है पैर
संपूर्ण समाधान दिवस में पीड़ित ने एसपी से लगाई थी न्याय की गुहार, एसपी के निर्देश पर हुईं कार्रवाई
संवाद न्यूज एजेंसी
सलेमपुर। एक जून की रात शराब पीने के लिए गिलास नहीं देने पर एक चाय की दुकान पर विवाद हो गया था। जिसमें पिता-पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गए थे। पीड़ित ने इसकी शिकायत संपूर्ण समाधान दिवस में एसपी संकल्प शर्मा से की थी। एसपी के निर्देश पर कोतवाली पुलिस ने चार नामजद तथा 12 अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
कोतवाली थाना क्षेत्र के बरसीपार नौका टोला गांव निवासी रुदल चौहान हरनही चौराहे पर चाय की दुकान चलाते हैं। एक जून की रात करीब 10 बजे उनका बेटा छोटे चाय की दुकान पर बैठा था। इसी बीच मनबढ़ किस्म के कुछ युवक पहुंचे और शराब पीने के लिए गिलास की मांग करने लगे। आरोप है कि मैने विरोध किया मेरी दुकान में शराब नही पिया जाता है, और न तो मैं गिलास ही दूंगा। यह बात उन लोगों को बुरा लगा और मेरी- मां बहन की गाली देने लगे, मैंने मना किया, इस पर जान से मारने की धमकी दिए। मैंने मना किया, इस पर मैं भयभीत होकर घर चला गया। थोड़ी देर बाद लोग दस बारह लड़कों को लाठी-डंडे से लैस होकर मेरे घर पहुंचे और मुझे लाठी-डंडे से मारने लगे। मैं भागकर घर में घुसा और मेरे माता-पिता और मेरे भाई बचाने के लिए आए। उन्हें भी लाठी-डंडे से मार दिए। जिससे मेरे पिता का दाहिना हाथ टूट गया और मेरी मां व मुझे भी मारापीटा। पीड़ित ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। जिसके बाद पीड़ित संपूर्ण समाधान दिवस में आए एसपी संकल्प शर्मा से मिले और अपनी पीड़ा बताई। मामले को गंभीरता से लेते हुए एसपी ने तत्काल इंस्पेक्टर को बुलाकर मुकदमा लिखने का निर्देश दिया। एसपी के निर्देश पर कोतवाली पुलिस ने सोमवार देर रात आशीष चौहान, विवेक, विशाल विश्वकर्मा, रोहित राजभर तथा 12 लोगों के खिलाफ मारपीट समेत कई गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया है। कोतवाल गोपाल पांडेय ने बताया कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर आरोपितों की तलाश की जा रही है।