{"_id":"6769c46a6b35ba80910d0834","slug":"case-filed-after-one-and-half-month-in-teenagers-suicide-case-deoria-news-c-208-1-deo1004-142901-2024-12-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: किशोरी की खुदकुशी मामले में डेढ़ माह बाद केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: किशोरी की खुदकुशी मामले में डेढ़ माह बाद केस दर्ज
Tue, 24 Dec 2024 01:43 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Tue, 24 Dec 2024 01:43 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया/बरियारपुर। स्नान करते समय चोरी-छिपे वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने से आहत किशोरी ने 10 नवंबर को खुदकुशी कर ली थी। पुलिस केस दर्ज करने में आनाकानी कर रही थी। थक-हार कर किशोरी की मां निवर्तमान एसपी संकल्प शर्मा से मिली। करीब डेढ़ माह बाद एसपी के आदेश पर बरियारपुर थाने की पुलिस ने सिवान (बिहार) निवासी युवक के विरुद्ध केस दर्ज कर लिया है। पीड़ित महिला ने तहरीर में कहा है कि उनके गांव में सिवान जिले के मैरवा थाना क्षेत्र के सिसवा निवासी संदीप सिंह पाल पुत्र मान सिंह की मौसी का घर है। संदीप पाल अपनी मौसी के घर आता-जाता रहता था। संदीप पाल ने मेरी बेटी का नहाते समय वीडियो बना लिया था। वीडियो वायरल करने की धमकी देकर बेटी को प्रताड़ित करता था। बेटी की कहीं शादी तय करती तो वीडियो दिखाकर शादी तुड़वा देता था। इससे आजिज आकर बेटी ने 10 नवंबर को जान दे दी। 11 नवंबर की सुबह सात बजे फंदे से लटका उसका शव मिला।