{"_id":"64ece164cb2bff90a4034809","slug":"case-against-12-nominated-and-five-unknown-including-barhaj-municipality-president-and-her-husband-deoria-news-c-208-1-sgkp1013-5471-2023-08-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: बरहज पालिकाध्यक्ष और उनके पति सहित 12 नामजद और पांच अज्ञात के खिलाफ केस, जानिए क्या है मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: बरहज पालिकाध्यक्ष और उनके पति सहित 12 नामजद और पांच अज्ञात के खिलाफ केस, जानिए क्या है मामला
Tue, 29 Aug 2023 12:39 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया।
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया।
Updated Tue, 29 Aug 2023 12:39 PM IST
सार
विंध्याचल जायसवाल ने कहा है कि 25 अगस्त की रात करीब पौने नौ बजे कुछ लोग मोबाइल फोन पर घर से बाहर निकलने को कहते हुए गाली देने लगे। इसी बीच पांच बाइक से 12 की संख्या में लोग दरवाजे पर आ गए। सभी असलहा आदि से लैस थे, जो गालियां देते हुए जान से मारने के लिए ललकारने लगे। उन लोगों ने ईंट-पत्थर भी चलाए।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
देवरिया जिले में बरहज नगर के नंदना वार्ड पश्चिमी निवासी और नगरपालिका में पाइपलाइन फिटर विंध्याचल जायसवाल की तहरीर पर सोमवार को पुलिस ने नगर पालिकाध्यक्ष श्वेता जायसवाल, उनके पति श्याम सुंदर जायसवाल सहित 12 नामजद और पांच अज्ञात के विरुद्ध विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।
पुलिस को दी तहरीर में विंध्याचल जायसवाल ने कहा है कि 25 अगस्त की रात करीब पौने नौ बजे कुछ लोग मोबाइल फोन पर घर से बाहर निकलने को कहते हुए गाली देने लगे। इसी बीच पांच बाइक से 12 की संख्या में लोग दरवाजे पर आ गए। सभी असलहा आदि से लैस थे, जो गालियां देते हुए जान से मारने के लिए ललकारने लगे। उन लोगों ने ईंट-पत्थर भी चलाए।
इनके खौफ से मोहल्ले के अधिकांश लोगों ने अपने दरवाजे बंद कर लिए। घटना पड़ोसी के घर लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज में कैद हो गई है। पुलिस की ओर से नगर पालिकाध्यक्ष और उनके पति सहित नामजद और अज्ञात पर दर्ज हुए केस को लेकर नगर में चर्चा है।
विज्ञापन
इंस्पेक्टर जितेंद्र सिंह ने बताया कि विंध्याचल की तहरीर पर नगर पालिकाध्यक्ष श्वेता जायसवाल, उनके पति श्याम सुंदर जायसवाल, विशाल जायसवाल विक्की, सुनील जायसवाल, राहुल जायसवाल, संजय जायसवाल, शब्बीर अहमद, आकाश जायसवाल, सिद्धार्थ तिवारी, विमलेश मिश्र, गोविंद जायसवाल, रौनक जायसवाल तथा पांच अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। मामले की जांच कराई जा रही है।