फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   carva chauth celebrated

चलनी में चांद देख पति की दीर्घायु की कामना

Fri, 14 Oct 2022 12:08 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 14 Oct 2022 12:08 AM IST
विज्ञापन
carva chauth celebrated
करवा चौथ पर चलनी में चांद को देखती व्रती महिला।संवाद - फोटो : DEORIA
चलनी में चांद देख पति की दीर्घायु की कामना
विज्ञापन

सुहागिनों ने उत्साह के माहौल में पूरे दिन निर्जला व्रत रहते हुए पूरा किया करवाचौथ व्रत
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। पति की लंबी उम्र के लिए बृहस्पतिवार को महिलाओं ने विधि-विधान से करवाचौथ व्रत रखा। व्रतियों ने शुभ मुहूर्त में चांद का दीदार होने के बाद अर्घ्य देकर पति के दीर्घायु होने और परिवार के मंगल की कामना की। पति के हाथों जल पीकर रात में पारण किया।
करवाचौथ व्रत को लेकर पंजाबी, खत्री, सिंधी व मारवाड़ी समाज की महिलाओं में विशेष उत्साह देखने को मिला। नव विवाहित व सुहागिन महिलाओं ने सरगही ग्रहण कर सूर्योदय के साथ ही निर्जला व्रत की शुरुआत की। व्रतियों ने घरों में अलग-अलग तरह के स्वादिष्ट व्यंजन बनाए। पूरे दिन व्रत रहने के बाद शाम को स्नान-ध्यान और सोलह शृंगार कर परंपरागत ढंग से शिव-पार्वती, कार्तिकेय, गणेश एवं चंद्रमा का पूजन अर्चन किया और व्रत के महात्म्य से संबंधित कथा भी सुनीं।
विज्ञापन

शहर के हनुमान मंदिर, सोमनाथ मंदिर, भटवलिया स्थित हाइडिल कॉलोनी एवं कचहरी स्थित शिवालयों में पूजन-अर्चन करने के लिए एवं कथा सुनने में महिलाएं जुटी रहीं। शाम को चांद का दीदार होते ही व्रतियों के चेहरे खिल गए और उन्होंने शुभ मुहूर्त में चांद को अर्घ्य दिया। चलनी में पति का चेहरा देखकर एवं उन्हीं के हाथों जल ग्रहण करते हुए व्रत को पूरा किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

.
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed