{"_id":"6a206e0a800ca51b4601b298","slug":"car-damaged-after-colliding-with-truck-deoria-news-c-208-1-deo1023-183598-2026-06-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: ट्रक की टक्कर से कार क्षतिग्रस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: ट्रक की टक्कर से कार क्षतिग्रस्त
Wed, 03 Jun 2026 11:40 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Wed, 03 Jun 2026 11:40 PM IST
विज्ञापन
बरियारपुर। महुआनी-सोनूघाट मार्ग स्थित पड़री चौराहे के पास बुधवार की सुबह गिट्टी लदे ट्रक और कार के बीच टक्कर हो गई। हादसे में कार क्षतिग्रस्त हो गई, जबकि उसमें सवार बाल-बाल बच गए।
जानकारी के अनुसार, कार सवार कुशीनगर जा रहे थे। इसी दौरान पीछे से आ रहे गिट्टी लदे ट्रक ने कार में टक्कर मार दी। मौके पर पहुंचे लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस दोनों वाहनों को बरियारपुर थाने ले आई। थानाध्यक्ष दीपक सिंह ने बताया कि ट्रक और कार के बीच टक्कर हुई थी, लेकिन किसी को चोट नहीं आई। दोनों वाहन स्वामियों ने आपसी सहमति से मामला सुलझा लिया है।