फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Car collided with divider, five injured

Deoria News: डिवाइडर से टकराई कार, पांच घायल

Sun, 16 Mar 2025 12:47 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Sun, 16 Mar 2025 12:47 AM IST
विज्ञापन
Car collided with divider, five injured
खुखुंदू। थाना क्षेत्र के नरौली खेम मोड़ के पास एक साइकिल सवार बुजुर्ग को बचाने में कार डिवाइडर से टकराकर सड़क किनारे खाई में जा गिरी, जिससे कार में सवार चालक समेत पांच लोग घायल हो गए। घायलों का नजदीक के अस्पताल में इलाज कराया गया। कार सवार बिहार गुठनी के रहने वाले बताए जा रहे हैं। घटना में कार का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है। बिहार के सिवान जिला के गुठनी निवासी आकाश कुमार सिंह अपने साथी सुनील सिंह, गुड्डू सिंह, संपत सिंह सहित पांच लोगों को लेकर किसी कार्य से गोरखपुर जा रहे थे। वह कार लेकर अभी देवरिया-सलेमपुर फोरलेन पर खुखुंदू थाना क्षेत्र के नरौली खेम मोड़ के पास ही पहुंचे थे कि अचानक एक बुजुर्ग साइकिल लेकर कार के आगे आ गया। साइकिल सवार बुजुर्ग को बचाने में कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराते हुए सड़क किनारे गड्ढे में जा गिरी, जिससे उसमें सवार सभी लोग चोटिल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed