{"_id":"64ce976323d78d85b40532c4","slug":"captain-members-husband-has-been-beaten-file-a-case-deoria-news-c-208-1-sgkp1009-3278-2023-08-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: कप्तान साहब! सभासद के पति को पीटा गया है, केस दर्ज कराइए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: कप्तान साहब! सभासद के पति को पीटा गया है, केस दर्ज कराइए
Sun, 06 Aug 2023 12:09 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Sun, 06 Aug 2023 12:09 AM IST
विज्ञापन
सभासद पति की समस्या को लेकर डीएम ,एसपी से मिलने पहुंचे भाजपा जिलाध्यक्ष अर्न्तयामी सिंह।संवाद
देवरिया। सदर तहसील परिसर में शनिवार को जिलाधिकारी अखंड प्रताप सिंह और पुलिस अधीक्षक संकल्प शर्मा फरियाद सुन रहे थे। इसी बीच करीब 11 बजे भाजपा जिलाध्यक्ष अंतर्यामी सिंह पहुंच गए। उन्होंने वार्ड नंबर दस की सभासद के पति की पिटाई करने वालाें पर केस दर्ज करने की मांग की। इस दौरान कुछ देर तक माहौल में गहमागहमी रही। एसपी ने जब केस दर्ज कर गिरफ्तारी का आश्वासन दिया तो भाजपा जिलाध्यक्ष अपने समर्थकों के साथ लौट गए।
संपूर्ण समाधान दिवस में पहुंचीं अंजू निवासी ग्राम पिपरपाती तथा दुर्गेश निवासी ग्राम बरौना के भूमि विवाद के मामले में टीम गठित कर निस्तारण कराया गया। इसी बीच पहुंचे सुनील कुमार निवासी ग्राम बारीपुर ने बताया कि उनका भूमि विवाद काफी दिनों से चल रहा है। उनकी भूमि पर कुछ लोग कब्जा कर रहे हैं। इस पर त्वरित कार्रवाई का डीएम ने निर्देश दिया। रामअवध निवासी ग्राम मुजहना लाला ने बताया कि उनकी भूमि पर गांव के ही कुछ लोगों ने कब्जा जमा लिया है और छोड़ नहीं रहे हैं। कई बार वह समाधान दिवस पर आए, लेकिन उनकी समस्या का निदान नहीं हुआ है। यहां सर्वाधिक राजस्व विभाग के 34, पुलिस के 14, व अन्य विभागों से 16 मामले आए। अधिकांश प्रकरण भूमि विवाद, अतिक्रमण एवं पैमाइश से जुड़े थे। डीएम ने शेष 56 प्रकरणों का निस्तारण सात दिन के भीतर करने का निर्देश दिया। कहा कि समयसीमा समाप्त होने के बाद समीक्षा की जाएगी और निस्तारण में लापरवाही मिलने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। संपूर्ण समाधान दिवस में दिव्यांग प्रमाण पत्र बनाने के लिए विशेष कैंप का भी आयोजन किया गया। इसमें 27 प्रमाण पत्र एवं यूडीआईडी कार्ड जनरेट किए गए। तहसील सदर में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में कुल प्राप्त 64 प्रकरण आए जिनमें से आठ का मौके पर निस्तारण कर दिया गया। इस दौरान एसडीएम सदर योगेश कुमार गौड, डीएफओ जगदीश आर, सीओ श्रीयश त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- --
छाए रहे राजस्व और पुलिस के मामले
बरहज। तहसील सभागार में शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इसमें एडीएम वित्त एवं राजस्व अरुण कुमार राय ने फरियाद सुनी। यहां राजस्व, पुलिस और आपूर्ति के मामले छाए रहे। अधिकारियों ने मौके पर आए 45 में राजस्व के चार मामलों का निस्तारण किया। एसडीएम अवधेश कुमार निगम की अध्यक्षता में कार्रवाई शुरू हुई। सोनाड़ी की सलहंती देवी बैनामा की जमीन पर अवैध कब्जा खाली करवाने, अकूबा के राघवेंद्र सिंह डीह की जमीन पर अवैध कब्जा, पैना के श्यामसुंदर सिंह दुकान पर जबरिया कब्जा करने, नंदना वार्ड के सुरेश मकान में बंद ताला खुलवाने, करौंदी के खदेरु आवासीय भूमि से कब्जा खाली कराने, विशुनपुरा के रामप्रवेश ने पैमाइश कराकर अवैध कब्जा खाली कराने की मांग की। इसमें राजस्व के 16, पुलिस के आठ, विकास के दो, स्वास्थ्य के एक, पूर्ति के नौ व अन्य नौ सहित कुल 45 मामले आए। इस दौरान तहसीलदार अश्वनी कुमार, नायब तहसीलदार जितेंद्र सिंह, रवींद्र मौर्य, सीओ अंशुमन श्रीवास्तव, ईओ चंद्रकृष्ण पांडेय, सहायक अभियंता अशोक द्विवेदी, नागेंद्र सिंह, अखिलेश कुमार, एसआई महेंद्र मोहन उपाध्याय, उपेंद्र यादव, रामप्रताप, अमरेंद्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -- -- -
41 मामले आए, तीन का निस्तारण
सलेमपुर। तहसील सभागार में एसडीएम सीमा पांडेय व तहसीलदार मिश्रीलाल चौहान ने तहसील क्षेत्र से आए फरियादियों की समस्या सुनी और संबंधित अधिकारियों को दोनों पक्षों के समक्ष मौके पर जाकर समाधान करने का निर्देश दिया। इस दौरान कुल 41 मामले आए जिसमें तीन का मौके पर निस्तारण किया गया।
नगर क्षेत्र में बंदर के आतंक को लेकर सभासद अशोक गुप्ता के नेतृत्व में दर्जनों की संख्या में पहुंचे लोगों ने बताया कि बंदर ने करीब दो दर्जन से अधिक लोगों को लहूलुहान कर चुका है। उसका आतंक इतना है कि लोग उस रास्ते से आना जाना छोड़ दिए हैं। इस पर एसडीएम ने वन विभाग के अधिकारी को बंदर पकड़वाने का निर्देश दिया। नगर के भरौली व पूर्वी इचौना में प्राथमिक विद्यालय न होने पर बनवाने की मांग की गई। वहीं नगर पंचायत की एक महिला सफाई कर्मचारी के साथ पहुंची। कुछ लोगों ने अध्यक्ष व ईओ पर उत्पीड़न करने का आरोप लगाया। इस दौरान तहसीलदार मिश्रीलाल चौहान‚ नायब तहसीलदार डा.भागीरथी सिंह‚ गोपाल‚ कोतवाल गोपाल पांडेय‚ एसआई सूर्यनाथ सिंह‚ ईओ राजन नाथ तिवारी आदि मौजूद रहे।