फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Capacity of Pakdi Bazar power plant increased

Deoria News: पकड़ी बाजार बिजली घर की क्षमता बढ़ी

Mon, 22 Dec 2025 11:55 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Mon, 22 Dec 2025 11:55 PM IST
विज्ञापन
Capacity of Pakdi Bazar power plant increased
रुद्रपुर। पकड़ी बाजार पावर हाउस की क्षमता बढ़ा दी गई है। यहां 7000 उपभोक्ताओं को पांच एमवीए के ट्रांसफाॅर्मर से आपूर्ति हो रही थी। लोड अधिक होने से अक्सर आपूर्ति बाधित हो जाती थी।
विज्ञापन

विधायक जयप्रकाश निषाद की पहल पर पांच एमवीए के ट्रांसफार्मर की क्षमता बढ़ाकर 10 एमवीए किया गया। इस कारण सोमवार की सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक आपूर्ति बाधित रही। उपखंड अधिकारी विवेक सिंह ने बताया कि पकड़ी बिजली घर के पांच एमवीए ट्रांसफार्मर पर लगभग 7000 उपभोक्ताओं का भार था। अत्यधिक भार के कारण ट्रांसफार्मर के जलने या खराब होने का खतरा बना हुआ था। इसी समस्या को देखते हुए अब पांच एमवीए के स्थान पर 10 एमवीए का नया ट्रांसफॉर्मर लगाया जा रहा है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि विधायक जयप्रकाश निषाद इस 10 एमवीए ट्रांसफाॅर्मर को लगवाने के लिए लगातार प्रयासरत थे। उन्होंने मुख्यमंत्री से लेकर ऊर्जा मंत्री तक से संपर्क किया था। उनके प्रयासों के परिणामस्वरूप ही अब यह क्षमता वृद्धि संभव हो पा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed