{"_id":"6442ce5caed807aeb30169a0","slug":"candidates-of-five-wards-distanced-themselves-from-the-party-deoria-news-c-7-1-134459-2023-04-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: चुनाव नजदीक आते ही पांच वार्डों के प्रत्याशियों ने बना ली पार्टी से दूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: चुनाव नजदीक आते ही पांच वार्डों के प्रत्याशियों ने बना ली पार्टी से दूरी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
निर्दल चुनाव मैदान में हैं उम्मीदवार
संवाद न्यूज एजेंसी
सलेमपुर। जब चुनाव नजदीक था तब तक पार्टी के लिए समर्पित थे। चुनाव नजदीक आते ही उम्मीदवार पार्टी से दूरी बना रहे हैं। उन्हें पार्टी के नाम पर वोट कटने का भय सता रहा है। पार्टी से टिकट मिलने के बाद पांच वार्डों में एक दल के प्रत्याशियों ने अपना टिकट ही लौटा दिया और निर्दल चुनाव मैदान में हैं।
भाजपा ने नगर पंचायत के 13 वार्डों में सदस्य के लिए अपने उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की थी। इसमें छह उम्मीदवारों ने पार्टी के सिंबल पर पर्चा दाखिल किया। उसी दिन एक उम्मीदवार ने पार्टी के सिंबल पर पर्चा दाखिल करने से मना कर दिया। जिसके बाद उसके जगह पर एक महिला को उम्मीदवार बनाकर पर्चा दाखिल कराया गया। पर्चा वापसी के दिन एक उम्मीदवार ने भाजपा के सिंबल से चुनाव नहीं लड़ने बात कर अपना पर्चा वापस ले लिया।
भारतीय जनता पार्टी ने वार्ड नंबर 1 भरौली से अवध किशोर, वार्ड नंबर 2 ठाकुर नगर पश्चिमी से रेनू देवी, वार्ड नंबर 3 भठवा धर्मपुर से रागिनी उपाध्याय, वार्ड नंबर 4 सलाहाबाद से राजमणि कुशवाहा, वार्ड नंबर 5 हरैया लाला से कृष्णकांत तिवारी, वार्ड नंबर 6 इचौना पूर्वी से राकेश रौनियार, वार्ड नंबर 7 सुगही से मंजू तिवारी, वार्ड नंबर 8 हरैया लाला पश्चिमी से प्रदीप कुमार गुप्ता, वार्ड नंबर 9 तहसील वार्ड से विंध्याचल गुप्ता, वार्ड नंबर 10 किशोरगंज से लव वर्मा, वार्ड नंबर 11 लोहिया नगर से ज्ञानती देवी, वार्ड नंबर 12 परशुराम धाम से सोनमती कुशवाहा, वार्ड नंबर 13 इचौना पश्चिमी से दीपक सैनी उर्फ़ डेविड को अपना उम्मीदवार बनाया था। जिसमें प्रदीप गुप्ता, मंजू तिवारी, राजमणि कुशवाहा, सोनमती कुशवाहा, रागिनी देवी, ज्ञानती देवी तथा लव वर्मा ने पार्टी के सिंबल पर पर्चा दाखिल कर लिया। वार्ड नंबर 13 इचौना पश्चिमी से दीपक सैनी उर्फ़ डेविड ने टिकट लेने से जब इन्कार कर दिया तो वार्ड की मुन्नी देवी को उम्मीदवार बनाया गया। जिन्होंने पार्टी के सिंबल पर अपना पर्चा दाखिल किया। जबकि अन्य पांच वार्ड के उम्मीदवारों ने भाजपा के सिंबल पर चुनाव लड़ने से मना कर दिया। वहीं पर्चा वापसी के दिन बृहस्पतिवार को वार्ड नंबर 10 किशोरगंज से भाजपा उम्मीदवार लव वर्मा ने पार्टी के सिंबल से चुनाव लड़ने के लिए मनाकर पर्चा वापस ले लिया।