फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Canal broke in Baraipatti, crops submerged

Deoria News: बरईपट्टी में नहर टूटी, फसल डूबी

Sun, 26 Jan 2025 01:48 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 26 Jan 2025 01:48 AM IST
विज्ञापन
Canal broke in Baraipatti, crops submerged
तरकुलवा। विकास खंड क्षेत्र में खजुरिया रजवाहा से निकली बरईपट्टी माइनर परसौनी गांव के पास दूसरी बार टूट गई है। इससे करीब पचास किसानों की सैकड़ों एकड़ फसल डूब गई। खेतों में पानी भर जाने से सरसों, आलू व सब्जी की खेती बर्बाद हो गई है। किसानों का आरोप है माइनर की सफाई के नाम पर खानापूर्ति की गई है। पीड़ित किसानों ने जिला प्रशासन से बर्बाद हुए फसलों का सर्वे कराकर मुआवजे की मांग की है। खजुरिया रजवाहा में परसौनी गांव के पास से कनकपुरा, गुलहरिया, बेलही, बरईपट्टी होते हुए रामपुर धौताल गांव के सिवान तक माइनर जाती है। तीन दिन पहले बरईपट्टी माइनर की दाहिनी पटरी टूट गई। इससे राजाराम मद्धेशिया, सरवन मद्धेशिया, राम भरथ कुशवाहा, राम गोपाल प्रसाद, दिनेश प्रसाद, विजयी, घूरा प्रसाद, राजू चौहान, राम जनक कुशवाहा, ठगई कुशवाहा, श्यामलाल, बिंदा कुशवाहा व अन्य किसानों की गेहूं की फसल डूबकर बर्बाद हो गई। करीब दस दिन पहले बरईपट्टी माइनर नहर की बाई पटरी टूट गई थी। तब भी कई किसानों की पचासों एकड़ गेहूं व सरसों, आलू की फसल पानी में डूबकर बर्बाद हो गई थी। किसानों ने इसकी सूचना गंडक विभाग के अधिकारियों को दी लेकिन तीन दिन तक जब कोई नहीं पहुंचा तो उन्हें खुद ही नहर को बांधना पड़ा। किसानों का आरोप है कि विभाग द्वारा हर साल नहर की सफाई के नाम पर खानापूर्ति की जाती है। गंडक विभाग के जेई रमेश चौरसिया ने बताया कि नहर टूटने की सूचना मिली हैं, इसे दुरुस्त करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed