फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   canal broke

Deoria News: बरईपट्टी माइनर की पटरी टूटी, 10 एकड़ गेहूं की फसल डूबी

Tue, 13 Feb 2024 12:14 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Tue, 13 Feb 2024 12:14 AM IST
विज्ञापन
canal broke
रामपुरधौताल गांव के पास पानी के दबाव से टूटी नहर
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। तरकुलवा ब्लॉक क्षेत्र में खजुरिया रजवाहा से निकली बरईपट्टी माइनर की पटरी शनिवार की रात में फिर से रामपुर धौताल गांव के पास टूट गई। इससे करीब 20 किसानों की 10 एकड़ गेहूं की फसल पानी में डूब गई है। किसानों ने नहर विभाग के अधिकारियों से अविलंब नहर की पटरी बंधवाने की मांग की है।
हेतिमपुर से लक्ष्मीपुर, तरकुलवा से होकर गुजरने वाले खजुरिया रजवाहा में से परसौनी गांव के पास से गुलहरिया होकर रामपुर धौताल, बरईपट्टी गांव के रास्ते पगरा की ओर जाने वाली बरईपट्टी माइनर की पटरी रामपुरधौताल गांव के पास टूट गई है। नहर टूटने से गांव के रामाश्रय यादव, राम अधार यादव, कुतुबुद्दीन, जवाहर यादव, वृक्षा यादव, याकूब अली, जश्न अली आदि किसानों की गेहूं की फसल पानी में डूब गई है।
विज्ञापन

किसानों का कहना है कि दिसंबर महीने में भी यहां नहर की पटरी टूट गई थी। रही-सही कसर नहर ने दूसरी बार टूटकर पूरी कर दी। किसानों का आरोप है कि रामपुर धौताल गांव के पास हर साल बरईपट्टी माइनर की पटरी टूटती है। किसानों की फसल साल दर साल बर्बाद होती रहती है। नहर विभाग नहर की सफाई केवल कागज में करके सिल्ट सफाई की खानापूर्ति करता है। नहरों की सफाई नहीं होती है। इसका खामियाजा यहां के किसानों को उठाना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस संबंध में गंडक विभाग के जेई रमेश चौरसिया ने बताया कि नहर की पटरी टूटने की सूचना मिली है। जल्द ही उसे बंधवा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed