फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   camp organized for pm aawas yojna

पीएम आवास ‘शहरी’ के लिए नगर निकायों में लगेगा शिविर, लाभार्थियों से लिया जाएगा आवेदन

Fri, 02 Apr 2021 11:54 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 02 Apr 2021 11:54 PM IST
विज्ञापन
camp organized for pm aawas yojna
पीएम आवास ‘शहरी’ के लिए नगर निकायों में लगेगा शिविर, लाभार्थियों से लिया जाएगा आवेदन
विज्ञापन

देवरिया। 2022 तक नगर में कोई व्यक्ति पक्का घर से वंचित नहीं रहेगा। केंद्र सरकार के इस लक्ष्य को साधने की तैयारी में जिला प्रशासन जुट गया है। पीएम आवास ‘शहरी’ के पात्र लाभार्थियों की तलाश जारी है। 15 से 20 अप्रैल तक सभी नगर निकायों में कैंप लगाकर आवास विहीन लोगों से आवेदन लिए जाएंगे। डीएम ने सभी एसडीएम व ईओ को पत्र जारी कर शिविर आयोजित कराने का निर्देश दिया है।
जिले में प्रधानमंत्री आवास योजना ‘शहरी’ के तहत 25 हजार 596 लाभार्थियों के आवास स्वीकृत हैं। इनमें 15 हजार 695 को प्रथम किस्त और 14 हजार 64 को द्वितीय किस्त जारी की गई है। 11 हजार 319 लाभार्थियों के आवास का निर्माण छत लेवल तक पूरा होने पर तीसरी किस्त दी गई है। इनके अलावा भी कई ऐसे परिवार हैं, जिनके पास पक्का घर नहीं है। केंद्र सरकार की मंशा 2022 तक सभी को आवास देने की है। योजना से वंचित पात्र लाभार्थियों को लाभान्वित करने के लिए जिले की दो नगर पालिकाओं समेत नौ नगर निकायों में 15 अप्रैल से कैंप लगाए जाएंगे। डीएम ने इसकी जिम्मेदारी एसडीएम व ईओ को सौंपी है।
विज्ञापन

ऐसे करें आवेदन
पीएम आवास योजना शहरी के लिए लाभार्थियों को पीएमवाई फार्म के साथ पति-पत्नी या पिता पुत्र के आधार कार्ड, आय प्रमाणपत्र, जमीन के कागजात, बैंक पासबुक की छायाप्रति देनी होगी। कैंप स्थल पर दिव्यांग, तलाकशुदा, वृद्धजनों के लिए अलग काउंटर खुलेगा। आवेदन जमा करने के दौरान आवेदकों को रिसिविंग दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीएम आवास शहरी की पात्रता
लाभार्थी की वार्षिक आय तीन लाख तक होनी चाहिए। लाभार्थी या उसके परिवार के किसी सदस्य के नाम से पूरे भारतवर्ष में कहीं पक्का घर नहीं होना चाहिए। परिवार में पति-पत्नी व अविवाहित बच्चों की गणना होगी। अगर कोई अविवाहित वयस्क अलग रोजी में लगा हो उसे भी पृथक परिवार माना जाएगा। जिन लाभार्थियों के पास पक्का आवास है जिसका करपेट एरिया 21 वर्ग मीटर तक है उसमें कमरा, रसोई, शौचालय, बाथरूम किसी एक सुविधा की कमी है तो उसे आवास विस्तार योजना का लाभ दिया जा सकेगा। अगर जमीन पिता के नाम पर है तो लाभार्थी अपने पिता से अनापत्ति प्रमाण पत्र लेकर आवास के लिए आवेदन कर सकता है।
दो माह में होगा पात्रता का सत्यापन
लाभार्थियों के पात्रता का सत्यापन करने में पहले साल गुजर जाते थे, लेकिन अब ऐसा नहीं होगा। पीओ डूडा, एसडीएम व ईओ की संयुक्त कमेटी गठित की जाएगी। यह कमेटी दो माह के भीतर सभी आवेदनों का सत्यापन कर रिपोर्ट सौंपेगी। इससे लाभार्थियों को योजना का लाभ शीघ्र मिल जाएगा।

कोई रिश्वत मांगे तो इस नंबर पर करें फोन
पीएम आवास योजना शहरी पूरी तरह निशुल्क है। लाभार्थी स्वयं अपना आवेदन जमा करें। कोई अगर रुपये मांगता है तो इसकी सूचना 8573002268 मोबाइल नंबर पर दें। दलाल के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। -विनोद कुमार मिश्र, पीओ डूडा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed