{"_id":"6ae243ec346a5fcc5f00fa27","slug":"railway-crossing-barrier-broken-in-collision-with-tractor-trolley-two-km-long-traffic-jam-ensues-deoria-news-c-208-1-deo1023-195380-2026-10-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से टूटा रेलवे ढाला, दो किमी लंबा जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से टूटा रेलवे ढाला, दो किमी लंबा जाम
विज्ञापन
बरियारपुर। क्षेत्र के पड़री रेलवे ढाले पर बुधवार सुबह करीब आठ बजे बंद करते समय ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से ढाला टूट गया। इससे सड़क पर आवागमन बाधित हो गया और दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई। देखते ही देखते करीब दो किलोमीटर तक जाम लग गया।
इससे राहगीरों और वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। घटना की सूचना मिलते ही रेलवे के स्टेशन अधीक्षक सदर, जेई सिग्नल समेत अन्य कर्मचारी मौके पर पहुंच गए। आरपीएफ भटनी और बरियारपुर पुलिस भी पहुंची। रेलवे कर्मचारियों ने टूटे ढाले की मरम्मत शुरू की।
करीब ढाई घंटे की मशक्कत के बाद ढाले को दुरुस्त किया जा सका। इस दौरान ट्रेनों को स्लाइडर के सहारे सावधानीपूर्वक गुजारा गया।
ढाला टूटने से रेल परिचालन भी प्रभावित हुआ। छपरा-नौतनवा इंटरसिटी एक्सप्रेस और मौर्य एक्सप्रेस विलंब से चलीं। मरम्मत पूरी होने के बाद सड़क पर आवागमन सामान्य हो सका।
विज्ञापन
स्टेशन अधीक्षक संदीप भटनागर ने बताया कि माैके पर पहुंचकर यातायात व्यवस्था को बहाल करा दिया गया है।