फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   cabinet minister sweeped

कैबिनेट मंत्री शाही ने झाड़ू लगाई

Sun, 07 May 2017 11:01 PM IST
deoria
deoria Updated Sun, 07 May 2017 11:01 PM IST
विज्ञापन
cabinet minister sweeped
स्‍वच्‍छता - फोटो : amarujala
रामपुर कारखाना। 
विज्ञापन

स्वच्छ भारत अभियान और मुख्यमंत्री के निर्देश के क्रम में रविवार को कैबिनेट मंत्री सूर्यप्रताप शाही ने रामपुर कारखाना ब्लॉक के डुमरी गांव में झाडू लगाकर सफाई अभियान की शुरुआत की। वहीं, लोगों को गंदगी हटाने के लिए दृढ़ संकल्पित होने का संदेश भी दिया।


सुबह साढ़े सात बजे कैबिनेट मंत्री सूर्यप्रताप शाही के पहुंचते ही रामपुर कारखाना के डुमरी ब्लॉक मुख्यालय पर भीड़ जमा हो गई। खंड विकास अधिकारी मंजू त्रिवेदी समेत तमाम लोगों ने झाडू लेकर मुख्य सड़क, लोहिया चौक, ब्लॉक के मुख्य द्वार पर सफाई की। कूड़ा उठाकर उसे कूड़ेदान में डाला। कैबिनेट मंत्री के साथ ब्लॉक के सभी कर्मचारी तथा सफाई कर्मियों ने अभियान में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया। इसके बाद कैबिनेट मंत्री ने ग्रामसभा की ओर से लगवाए जा रहे 40 कूड़ेदानों का शुभारंभ किया। इसके बाद प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र डुमार पहुंचे तो वहां की हालत बदतर मिली। मौके पर मात्र डॉ. विपिन रंजन मिले। उनसे मंत्री ने सारी जानकारी हासिल की। वार्ड, कमरे, आवास, प्रसव कक्ष सबकी हालत देखकर मंत्री दंग रह गए। प्रसव के नाम पर घूस लेने की शिकायत पर वह भड़क उठे और सभी को हिदायत दी। मुख्य द्वार पर दुकानदारों का कब्जा देखकर मंत्री ने थानाध्यक्ष को दफा 34 के तहत अतिक्रमण की कार्रवाई करने तथा नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि को जेसीबी लगाकर हटाने का निर्देश दिया। इससे पहले कैबिनेट मंत्री ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि स्वच्छ भारत अभियान का सपना तभी पूरा होगा जब सभी लोग इसके लिए संकल्प लेंगे। कार्यक्रम का आयोजन पूर्व जिला पंचायत सदस्य रमेश सिंह ने किया था। इस दौरान एडीओ पंचायत अनिलधर दुबे, चंद्र भूषण, अवधेश सिंह, राजीव मोहन त्रिपाठी, अश्वनी मल्ल, रविकांत शुक्ल, उपेंद्र यादव, डॉ. सत्य प्रकाश मणि, नीरज शाही, सतीश वर्मा, नरेंद्र मिश्र, प्रवीण प्रताप मल्ल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed