फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Buses will leave for Prayagraj from Barhaj from today

Deoria News: प्रयागराज के लिए बरहज से आज से रवाना होंगी बसें

Fri, 24 Jan 2025 01:52 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Fri, 24 Jan 2025 01:52 AM IST
विज्ञापन
Buses will leave for Prayagraj from Barhaj from today
बरहज। नगर स्थित एसके इंटर काॅलेज मैदान को प्रयागराज महाकुंभ के लिए अस्थायी डिपो बनाया गया है। जहां से परिवहन निगम की शुक्रवार से सात फरवरी तक 50 बसों का संचालन किया जायेगा। बसों से जाने वाले यात्रियों को उचित किराये पर वापस लाने की भी जिम्मेदारी दी गई है।
विज्ञापन

शासन के निर्देश पर देवरिया डिपो की ओर से एसके इंटर कालेज मैदान को प्रयागराज स्नान के लिए अस्थायी स्टेशन बनाया गया है। बृहस्पतिवार को खेल मैदान में बसों को खड़ा कर कर्मी तैनात कर दिए गए हैं। अधिकारियों के अनुसार प्रयागराज स्नान के लिए गोरखपुर से 20 और आगरा के ताज डिपो की 30 बसों को शामिल किया गया है। बसों संचालन के लिए देवरिया सेडीसी रामकुमार, छेदी प्रसाद, परिचालक विकास कुमार तिवारी, जबकि आगरा के ताज डिपो के डालचंद, राजपाल सिंह, दिलीप पराशर, जितेंद्र शर्मा की ड्यूटी लगाया गया है। अधिकारियों के अनुसार शुक्रवार की सुबह सात बजे से प्रयागराज के लिए सीट फुल होने पर बसों को रवाना किया जायेगा। वहीं स्नान के बाद उसी स्थान से इन्हीं बसों से यात्रियों की वापसी भी सुनिश्चित किया गया है। यह भी बताया जा रहा है कि महाकुंभ मेला घूमने की इच्छा रखने वालों के लिए अगले इन्हीं डिपो की बसों से यात्रियों की वापसी कराने की व्यवस्था किया गया है। प्रयागराज के लिए यात्रियों को एक तरफ से 358 रुपये किराया देना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed