फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Buses fell in front of the crowd, passengers remained upset

भीड़ के आगे कम पड़ गईं बसें, यात्री रहे परेशान

Wed, 02 Nov 2022 12:25 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 02 Nov 2022 12:25 AM IST
विज्ञापन
Buses fell in front of the crowd, passengers remained upset
देवरिया रोडवेज परिसर से गोरखपुर की तरफ जाने वाली बस में लगी यात्रियों की भीड़। - फोटो : DEORIA
भीड़ के आगे कम पड़ गईं बसें, यात्री रहे परेशान
विज्ञापन

देवरिया। छठ सहित अन्य त्योहार मनाकर लौटने वाले यात्री फिर बसों की किल्लत झेल रहे हैं। यात्रियों की संख्या के आगे बसें कम पड़ गईं। सूचना कक्ष को बंद किए जाने से भी बसों के बारे में कोई जिम्मेदार कुछ बताने को तैयार नहीं था। ऐसे में यात्रियों के सामने सिवाय इंतजार करने के कोई चारा नहीं था।
मंगलवार को बस स्टेशन पर यात्रियों की संख्या के आगे इंतजाम नाकाफी साबित हुए। गंतव्य तक जाने के लिए लोगों को वाहनों के लिए घंटों इंतजार करना पड़ा। रोडवेज परिसर में पूरे दिन यात्री, बसों के लिए परेशान दिखे। एक बस आते ही सभी उधर ही दौड़ पड़ते। सीट लेने की जद्दोजहद में कई खिड़कियों के रास्ते ही प्रवेश करते दिखे। सबसे ज्यादा परेशानी लोकल रुटों पर रही।
विज्ञापन

इसमें बरहज, कपरवार, दोहरीघाट, बलिया, पकहां, कसया, पडरौना, बघौचघाट, तरकुलवा आदि रुटों पर अचानक बसों का अभाव हो गया। देवरिया डिपो के वरिष्ठ केंद्र प्रभारी राकेश पति त्रिपाठी ने बताया कि यात्रियों की संख्या बढ़ने से सबको समय से भेज पाना संभव नहीं था। कई बसों के फेरे बढ़वाए गए हैं। जैसे-जैैसे बसें आती गईं और जहां के यात्री मिले, वहां के लिए रवाना किया गया। अन्य रुटों की बसों को भी यात्रियों की सुविधा के लिहाज से उन्हीं मार्गों पर चलाया गया, जहां उन्हें जाना था।
विज्ञापन
विज्ञापन

ट्रेनों में उमड़ी भीड़, काउंटर पर लंबी लाइन
देवरिया। छठ पर्व मनाने के बाद लोग अपने-अपने काम पर जा रहे हैं। इसके कारण ट्रेनों में भीड़ उमड़ रही है। काउंटर पर टिकट के लिए लंबी लाइन लोगों लगानी पड़ रही है। मंगलवार को सदर रेलवे स्टेशन की हालत यह थी कि ट्रेन में चढ़ने के लिए यात्रियों को आपस में धक्का- मुक्की करनी पड़ रही थी।

टिकट काउंटर पर अधिकतर यात्रियों को वेटिंग लेकर ही संतोष करना पड़ रहा था। शहर के साकेत नगर निवासी संदीप ने बताया कि फरीदाबाद जाने के लिए दिल्ली का टिकट लेना था, लेकिन वेटिंग मिल रहा है। इसके कारण अब बाद में जाएंगे। भटनी निवासी धीरज राय ने बताया कि टिकट वेटिंग कंफर्म न होने के कारण बस से जा रहा हूं। ट्रेन में वेटिंग टिकट पर यात्रा करना मुश्किल है। नाथनगर निवासी कुलदीप ने बताया कि टिकट लेने के लिए आया था, लेकिन वेटिंग मिला तो वापस जा रहा हूं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed