फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Buses are increasing in roadways, resources are decreasing

Deoria News: रोडवेज में बसें बढ़ रहीं, संसाधन हो रहे कम

Fri, 04 Apr 2025 12:05 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Fri, 04 Apr 2025 12:05 AM IST
विज्ञापन
Buses are increasing in roadways, resources are decreasing
देवरिया। परिवहन निगम में बसों की संख्या बढ़ने पर जोर दिया जा रहा है। मुख्यालय स्तर से नई बसें मिली भी रहीं हैं और कुछ आने वाली हैं, मगर बसों के अनुपात में अन्य संसाधन नहीं दिए जा रहे हैं। चालकों की कमी से इनका संचालन करने में जिम्मेदारों के सामने समस्या आ रही है। संसाधनों के अभाव का सीधा असर यात्रियों पर पड़ रहा है।
विज्ञापन


डिपो र्तमान में चालकों की कमी से जूझ रहा है। इसके चलते रोज 15 से 20 गाड़ियां परिसर में खड़ी रह रही हैं। इसका सीधा खामियाजां यात्रियों को उठाना पड़ रहा है। उधर, मुख्यालय की ओर से 10 और नई बसें डिपो को उपलब्ध कराने का निर्देश हुआ है। ऐसे में यह बसें कौन चलाएगा , जब डिपो चालकों की कमी से जूझ रहा है। डिपो के पास वर्तमान में निगम की 82 बसें हैं। निगम के नियमों के विभागीय नियमों के अनुसार इन्हें चलाने के लिए कुल 177 चालकों की जरुरत है। जबकि वर्तमान में 124 चालक ही हैं। नियमित चालक नहीं होने से डिपो को सर्वाधिक नुकसान हो रहा है। इससे लंबी रूटों के अलावा लोकल मार्गों पर भी नियमित बसों का संचालन प्रभावित हो रही है। रोडवेज के पास अपना यात्री विश्रामालय तक नहीं है। दो साल पूर्व गिराए जा चुके भवन के बाद यहां अब तक प्रशासनिक भवन व यात्री विश्रामालय तक नहीं बन पाया है। जिम्मेदार डिपो का कई बार निरीक्षण कर केवल आश्वासन देकर यहां से चले जाते हैं। लेकिन यात्रियों को आज भी धूप में खड़े होकर बसों का इंतजार करना पड़ रहा है। पेयजल या बाथरुम की समुचित व्यवस्था न होने से भी यात्रियों को हर दिन परेशान होना पड़ रहा है।
विज्ञापन

डिपो के वरिष्ठ केंद्र प्रभारी राकेश पति त्रिपाठी ने बताया कि निगम के कुल बसों के सापेक्ष 53 चालकों की कमी है। चालकों की कमी को देखते हुए डिपो स्तर पर भर्ती अभियान शीघ्र ही चलाया जाएगा। नई बसों के मिलने के बाद भी मौजूदा चालकों से ही काम चलाया जाएगा। रोडवेज परिसर में यात्री विश्रामालय या प्रशासनिक भवन बनाने का कोई निर्देश मुख्यालय स्तर से नहीं स्वीकृत किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed