फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Bus stand will be built in Salempur with Rs 3 crores

Deoria News: तीन करोड़ से बनेगा सलेमपुर में बस अड्डा

Sat, 16 Mar 2024 12:32 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 16 Mar 2024 12:32 AM IST
विज्ञापन
Bus stand will be built in Salempur with Rs 3 crores
- राज्यमंत्री विजय लक्ष्मी गौतम की पहल पर परिवहन निगम को मिली मंजूरी
विज्ञापन

- सलाहाबाद वार्ड स्थित आईटीआई और कृषि विभाग की जमीन है चिह्नित
संवाद न्यूज एजेंसी
सलेमपुर। तीन करोड़ 17 लाख 19 हजार की लागत से सलेमपुर बस अड्डे का निर्माण किया जाएगा। इसके लिए नगर पंचायत के राजस्व गांव सलाहाबाद स्थित आईटीआई और कृषि विभाग की जमीन को चिह्नित किया है।
नगर पंचायत की सहमति के बाद शासन ने धन अवमुक्त कर निर्माण के लिए उतर प्रदेश प्रोजेक्ट्स कॉरपोरेशन लिमिटेड को कार्यदायी संस्था नामित किया है। हालांकि चिह्नित जगह पर आईटीआई और कृषि विभाग का भवन बना है। इसमें कुछ भवन जर्जर हैं।
विज्ञापन

सलेमपुर बस अड्डे के लिए काफी सयम से मांग चल रही थी। क्षेत्रीय लोगों की मांग पर राज्यमंत्री विजयलक्ष्मी गौतम ने शासन को पत्र लिखकर सलेमपुर बस अड्डे को जनहित का मुद्दा बताते हुए उसके निर्माण की मांग की। शासन ने जिलाधिकारी को भूमि चिह्नित करने को कहा। डीएम ने एआरएम और तहसील प्रशासन ने भूमि नगर पंचायत के राजस्व ग्राम सलाहाबाद की आराजी संख्या 140 रकबा 0.19400 श्रेणी 5-3 (ङ) अन्य कृषि योग्य बंजर के तहत भूमि चिह्नित की। इसमें कृषि विभाग का कार्यालय अनुपयोगी पाया गया। वर्तमान में यह बंजरिया में है। वहीं उद्योग एवं प्रसार विभाग की ओर से निर्मित आईटीआई का भवन भी जर्जर व अनुपयोगी स्थिति में मिला। दोनों विभागों की टीमों ने भूमि को बस अड्डा के लिए अनुकूल बताते हुए रिपोर्ट डीएम को भेज दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिवहन निगम के प्रबंध निदेशक को 14 मार्च को भेजे पत्र में कहा कि सलेमपुर बस अड्डा बनाए जाने के लिए तीन करोड़ 17 लाख 19 हजार रुपये परिवहन निगम को प्रदान कर दी गई है। निर्माण के लिए उप्र प्रोजेक्ट्स काॅरपोरेशन लिमिटेड को नामित कर दिया गया है। पत्र मिलते ही क्षेत्रीय लोगों ने राज्य मंत्री विजय लक्ष्मी गौतम को बधाई देते हुए खुशी का इजहार किया।
......




नगर के लोगों में प्रसन्नता
सलेमपुर में बस स्टेशन बन जाने से राहगीरों को जाम की समस्या से जहांं निजात मिल जाएगी। वहीं, देर रात तक बस से सफर करने वालों की राह आसान हो जाएगी।
- आशीष तिवारी

सलेमपुर में बस स्टेशन नहीं होने के चलते लोगों को सड़क पर खड़े होकर बस का इंतजार करना पड़ता है। यहां यात्रियों के बैठने के लिए टिनशेड तक की व्यवस्था नहीं है।

- गणेश मिश्रा

कोट...
सलेमपुर में बस अड्डा नहीं होने से लोगों को सड़क पर बस की प्रतीक्षा करनी पड़ती है। इसे देखकर मुझे लगा कि बस अड्डा होना चाहिए। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह से कई बार मुलाकात की। अब शासन ने धन अवमुक्त कर दिया है। जल्द ही शिलान्यास कर निर्माण शुरू करा दिया जाएगा।
-विजय लक्ष्मी गौतम, राज्य मंत्री, उत्तर प्रदेश सरकार
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed