फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Bus service has not been restored on eight routes running before Corona

Deoria News: कोरोना के पहले चल रही आठ रूटों पर बस सेवा नहीं हुई बहाल

Mon, 07 Apr 2025 11:59 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Mon, 07 Apr 2025 11:59 PM IST
विज्ञापन
Bus service has not been restored on eight routes running before Corona
- डग्गामार या निजी साधनों से अधिक किराया देकर सांसत रहकर करते हैं यात्रा पूरी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। जिले में आज भी कई ऐसे मार्ग हैं जो बस विहीन हैं। कोरोना के पहले इन पर निगम की व अनुबंधित बसें संचालित होती थी, लेकिन उसके बाद जो बस सेवा बंद हुई अभी तक बहाल नहीं हो पाई। इसमें देसही देवरिया क्षेत्र के वृंदावन, तरकुलवा के धनहा के अलावा परासी, गोड़ौली, भिंगारी बाजार, भवानी छापर, एकलाम से भिंगारी, गौरी बाजार से हाटा, हेतिमपुर से हाटा सेवाएं बंद चल रही हैं। ऐसे में इधर के यात्रियों को निजी साधनों से अधिक किराए देखकर यात्रा करना पड़ता है।
परिवहन निगम लगातार दावा करता है कि यात्रियों को सुविधा देने के लिए रोडवेज की बसें जिले के हर मार्गों पर चलाई जा रही हैं। हालांकि अभी भी अधिकांश ग्रामीण क्षेत्र रोडवेज सेवाओं से वंचित हैं। कोरोना से पहले इन मार्गों पर बसें चल रही थीं, लेकिन उसके बाद जो बसें बंद हुई, उसके पुन:प्रारंभ होने का यहां के लोगों को आज भी इंतजार है। इसमें देसही देवरिया क्षेत्र के वृंदावन, तरकुलवा के धनहा के अलावा जिला मुख्यालय से परासी, गोड़ौली, भिंगारी बाजार, भवानी छापर, एकलाम से भिंगारी, गौरी बाजार से हाटा, हेतिमपुर से हाटा सेवाएं बंद चल रही हैं। ऐसे में यहां के यात्रियों को ऑटो- टैम्पो या अपने साधन से ही जिला मुख्यालय तक आना पड़ता है। देसही देवरिया क्षेत्र के गंगाराम राव, यशोधर सिंह, भिंगारी बाजार के डॉ.अभय प्रताप सिंह, भवानी छापर के मुन्नीलाल कुशवाहा आदि ने बताया कि बसों के बंद होने से कई जगह सवारी बदलकर जिला मुख्यालय पहुंचना पड़ता है। इसमें काफी समय लग जाता है।
विज्ञापन

उधर देवरिया डिपो के वरिष्ठ केंद्र प्रभारी राकेश पति त्रिपाठी ने बताया कि चालकों की कमी के चलते कोरोना के बाद कई जगहों के लिए बसें प्रारंभ नहीं हो पाईं। इसमें प्रतापपुर, खोरमा कोन्हौली, हेतिमपुर, पिपराजाम आदि जगहों के लिए बस सेवाओं को पुन:शुरू किया गया है। देसही देवरिया के वृंदावन के लिए भी अनुबंधित सेवा चल रही थी, फिलहाल अभी वह बंद है। चालक भर्ती प्रक्रिया पूरी होने के बाद इन रुटों पर बसों को चलाने का प्रस्ताव है। इसके लिए कई जनप्रतिनिनिधियों की भी सिफारिशें निगम को मिली हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed