फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Bus collides with tanker, 35 passengers injured

Deoria News: मेडिकल कॉलेज में रहा अफरा तफरी का माहौल, इलाज शुरू करने मेंं लग गए आधे घंटे

Mon, 14 Apr 2025 11:49 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Mon, 14 Apr 2025 11:49 PM IST
विज्ञापन
Bus collides with tanker, 35 passengers injured
घायलों का इलाजा करते चिकित्सक
प्रशासनिक अधिकारियों के पहुंचने के बाद अधिक सक्रिय हुआ मेडिकल कॉलेज प्रशासन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। गोरखपुर-देवरिया फोरलेन पर गौरी बाजार थाना क्षेत्र के बैतालपुर कस्बा और ऑयल डिपो के बीच गोरखपुर की ओर आ रही तेज रफ्तार अनुबंधित बस ने आगे चल रहे तेल टैंकर में टक्कर मार दी। उधर, एक साथ कई घायलों के मेडिकल कॉलेज पहुंचने पर अफरा-तफरी मच गई। घायलों का इलाज शुरू करने में आधे घंटे लग गए।
नाजुक हालत देख चिकित्सकों ने सीमा देवी पत्नी ज्ञानप्रकाश निवासी मंगराइच थाना खुखुंदू को गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। वहीं गंभीर रूप से घायलों में दिल्ली में कॉल सेंटर में काम करने वाली रिंकी (21) और शोभा (19) पुत्री रामचंद्र निवासी भैदवा थाना बरहज शामिल रहीं। दोनों बहनें गांव आ रही थीं। इनके सिर में चोटें आई हैं।
विज्ञापन

गोरखपुर के रानीडीहा में किराए का कमरा लेकर बच्चों को पढ़ाने वाली पूजा दूबे (27) पत्नी प्रदीप त्रिपाठी निवासी विशुनपुर बाजार थाना रामपुर कारखाना साढ़े चार साल की बेटी शिवानी के साथ गांव आ रहीं थीं। वह भी घायल हो गईं। तरकुलहा देवी दर्शन करने गए ओमप्रकाश सिंह (60) और उनकी पत्नी धर्मावती देवी (50) निवासी सोहनाग तिलौली, कोतवाली सलेमपुर भी चपेट में आ गए। ओमप्रकाश सिंह के पैर में चोट है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गोल्डी (20) पुत्री राजेंद्र निवासी रुच्चापार गोरखपुर में रहकर जीएनएम कर रही हैं। वह गांव आ रही थी। सिवान जनपद के थाना तरवारा निवासी रामप्यारे (70), उनकी पत्नी सुरसती देवी (60) के जबड़े हाथ में चोट आई हैं। लखीमपुर खीरी के थाना व गांव वितौली निवासी रईस चूड़ी बेचने का काम करते हैं, पतारचट्टी थाना रघुनाथपुर बिहार स्थित अपने कमरे पर जा रहे थे, उन्हें भी चोट आई है।
अशोक पटेल (40) पुत्र राजदेव निवासी बरहज बाजार मुंबई से गोरखपुर आकर बस से अपने घर जा रहे थे, के दाएं पैर में गंभीर चोट है। दिल्ली से वापस आ रहे विनय पुत्र बाबूराम निवासी बलुअन थाना बरियारपुर, कुर्बान अली (40) पुत्र अब्दुल करीम निवासी करमैनी बढईपुर गोरखपुर व उनकी नूर शमा खातून (38) बरहज स्थित अपने ससुराल नया नगर जा रहे थे। बनकटा थाना क्षेत्र के रामपुर बुजुर्ग निवासी तस्लीम (60) पुत्र बब्बन व उनकी पोती गुलबशा सात पुत्री भोला पिपराइच अपनी लड़़की के यहां से वापस आ रहे थे और चौरीचौरा से बस पकड़ा था।
वहीं संजय गुप्ता (45) पुत्र जगदीश गुप्ता विशुनपुरा बाबू गौनर थाना चौरीचौरा किसी काम से देवरिया आ रहे थे, उनके सिर व पैर में चोट आई है। रामदुलारे मिश्र (61) पुत्र रमाकांत मिश्र निवासी बगहा मईल अपने बुआ के यहां अगस्तपार श्रीमद्भावगत कथा के पूर्णाहुति कार्यक्रम में शामिल होने आ रहे थे। वह कानपुर में रहकर जॉब करते हैं।
अबूधाबी से फ्लाइट से आए और गोरखपुर मेंं बस में सवार होकर अपने गांव आ रहे मनीष कुमार गुप्ता (35) पुत्र पारसनाथ गुप्ता निवासी पिपरा चंद्रभान, प्रियांशु मिश्रा (21) पुत्र अरुण मिश्रा निवासी सिंघड़िया गोरखपुर अपने गांव पिपरा रामधर वापस आ रहे थे, मुंडेरा लाला जूनियर विद्यालय में तैनात शिक्षक रामप्रताप सिंह पुत्र रुद्रप्रताप सिंह निवासी सिरसिया नंबर एक थाना रामपुर कारखाना, अविनाश तिवारी (36) पुत्र नरसिंह राम तिवारी निवासी मोहम्मदपुर जिला अंबेडकरनगर जो जनरेटर मैकेनिक हैं, सलेमपुर में आर्डर पर जा रहे थे, वह भी बुरी तरह घायल हैं।

दिल्ली में प्राइवेट जॉब करने वाले रामकृपाल सिंह (58) पुत्र श्यामसुंदर कुशवाहा निवासी तरकुलवा, दिल्ली से ही वापस आ रहे राकेश दूबे (50) पुत्र स्व.सत्यनारायण दूबे निवासी बरहज, सूरज (42) अज्ञात, दिल्ली में रहकर पढ़ाई करने वाले प्रतीक कु़शवाहा 18 पुत्र पुनीत निवासी गड़ेर शामिल रहे। वहीं संगीता (35) पत्नी ज्ञानप्रकाश निवासी बिछिया कालोनी, मोनिका सिंह (28) पत्नी मन्नू सिंह निवासी अल्युमिनियम फैक्ट्री बशारतपुर गोरखपुर , रंजीत कुमार (40) पुत्र राजेंद्र निवासी बरहज को प्राथमिक उपचार के बाद अपनी मर्जी से चले गए। वहीं मनीषा व धर्मेंद्र को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई।



..
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed