फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   burnt by current

करंट की चपेट में आने से पेंटर झुलसा, रेफर

Fri, 16 Oct 2020 11:36 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 16 Oct 2020 11:36 PM IST
विज्ञापन
burnt by current
करंट की चपेट में आने से पेंटर झुलसा, रेफर
विज्ञापन

देवरिया। कोतवानी थाना क्षेत्र के नगर स्थित हनुमान मंदिर के समीप शुक्रवार की शाम मकान पेंट करते समय करंट की चपेट में आने से मजदूर झुलस गया। साथियों ने उसे जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने मेडिकल कालेज गोरखपुर रेफर कर दिया। कोतवाली थाना क्षेत्र के खोराराम निवासी सोनू यादव 30 पुत्र रामखेलावन यादव पेंटिंग का कार्य करता है। वह शुक्रवार को घर से देवरिया के लिए निकला। वह नगर के हनुमान मंदिर के पास दो मंजिला एक मकान की पेंटिंग कर रहा था। इसी बीच शाम लगभग साढ़े चार बजे मकान के बगल से गुजरे हाईटेंशन विद्युत तार की चपेट में आने से झुलस गया। उसके साथ कार्य कर रहे मजदूर उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचे, जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने उसे मेडिकल कालेज गोरखपुर रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed