{"_id":"655360b571272cfe610c3a5e","slug":"burning-of-firecrackers-on-diwali-proved-costly-five-injured-2023-11-14","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: दीपावली पर पटाखा जलाना पड़ा भारी, पांच झुलसे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: दीपावली पर पटाखा जलाना पड़ा भारी, पांच झुलसे
Tue, 14 Nov 2023 05:31 PM IST
vivek shukla
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया।
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया।
Published by: vivek shukla
Updated Tue, 14 Nov 2023 05:31 PM IST
सार
उसका थाना क्षेत्र के छितरापार गांव निवासी गंगराम (45) रविवार शाम पटाखा जला रहे थे। बताया जा रहा है कि फेंकने से पहले ही हाथ में पटाखा फूट गया, जिससे हाथ झुलस गया। परिजन अस्पताल लेकर गए, जहां इलाज करने के बाद छोड़ दिया गया।
विज्ञापन
Diwali 2023
- फोटो : iStock
विस्तार
सिद्धार्थनगर जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्र में खुशियों के पर्व दीपावली पर पटाखा फोड़ते समय रविवार शाम तीन बच्चों सहित पांच लोग झुलस गए। सभी का नजदीक के अस्पताल में इलाज कराया गया, जहां उनकी हालत सामान्य बताई जा रही है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, उसका थाना क्षेत्र के छितरापार गांव निवासी गंगराम (45) रविवार शाम पटाखा जला रहे थे। बताया जा रहा है कि फेंकने से पहले ही हाथ में पटाखा फूट गया, जिससे हाथ झुलस गया। परिजन अस्पताल लेकर गए, जहां इलाज करने के बाद छोड़ दिया गया।
विज्ञापन
वहीं सदर थाना क्षेत्र के थरौली निवासी सोनू बच्चों को साथ पटाखा जला रहे थे। इसी बीच पटाखा उनके हाथ में फूट गया। इससे एक उंगली झुलस गई है। वह नजदीक के अस्पताल में इलाज करवाएं।
विज्ञापन
घोसियारी प्रतिनिधि के अनुसार, खेसरहा थाना क्षेत्र के घोसियारी बाजार निवासी दीपावली त्योहार पूरा परिवार हंसी खुशी मनाया था। इसके दूसरे दिन बाली (22) अपने बेटे की जिद पर पटाखा फोड़ने को विवश हो गया। सोमवार रात 10 बजे वह पटाखा में जैसे ही आग लगाया कि अचानक उसका बारूद उड़ा जिससे चेहरे पर जगह- जगह जल गया। फिलहाल इलाज के उसकी स्थिति सामान्य है।
Trending Videos
इटवा प्रतिनिधि के अनुसार, दीपावली की शाम पटाखा जलाते समय इटवा कस्बे के तीन बच्चे घायल हो गए। घायलावस्था में उन्हें सीएचसी इटवा लाया गया। जहां चिकित्सकों ने उन्हें मेडिकल कॉलेज सिद्धार्थनगर रेफर कर दिया।
जानकारी के मुताबिक, इटवा कस्बा निवासी गोलू (7) पुत्र पप्पू हर्षिता (11), आयुष (9) और रामकुमार घर के बाहर पटाखा जला रहे थे। इसी दौरान पटाखा जलाने के दौरान एक पटाखा तेजी से जलकर बच्चों के ऊपर आ गया, जिससे बच्चों के कपड़ो ने आग पकड़ ली। जानकारी होने पर परिजन जब तक आग बुझाते। बच्चे जल गए, उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है।
जानकारी के मुताबिक, इटवा कस्बा निवासी गोलू (7) पुत्र पप्पू हर्षिता (11), आयुष (9) और रामकुमार घर के बाहर पटाखा जला रहे थे। इसी दौरान पटाखा जलाने के दौरान एक पटाखा तेजी से जलकर बच्चों के ऊपर आ गया, जिससे बच्चों के कपड़ो ने आग पकड़ ली। जानकारी होने पर परिजन जब तक आग बुझाते। बच्चे जल गए, उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है।