{"_id":"6894f19fc2ce24ef3a08578d","slug":"burglars-broke-into-house-stole-cash-and-jewelry-deoria-news-c-208-1-sgkp1007-160359-2025-08-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: खिड़की तोड़कर घर में घुसे चोर, नगदी व गहनों चुरा ले गए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: खिड़की तोड़कर घर में घुसे चोर, नगदी व गहनों चुरा ले गए
Fri, 08 Aug 2025 12:04 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Fri, 08 Aug 2025 12:04 AM IST
विज्ञापन
देवरिया/बरियारपुर। सदर कोतवाली क्षेत्र के चितामनचक गांव में बीती रात चोरों ने एक मकान को निशाना बनाते हुए खिड़की तोड़कर घर में घुसपैठ की और अलमारी में रखी नकदी व सोने के आभूषण समेत हजारों रुपये के माल पर हाथ साफ कर दिया। वारदात की सूचना पर बृहस्पतिवार की सुबह पहुंची पुलिस व फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल की गहन जांच की।
चितामनचक निवासी जयराम यादव पुत्र लालू यादव के घर के सभी सदस्य रात में बरामदे में सो रहे थे। इस दौरान अज्ञात चोरों ने पीछे की खिड़की तोड़कर घर के भीतर प्रवेश किया और अलमारी में रखे लगभग 15000 रुपये नकद व सोने के गहनों समेत कीमती सामान लेकर फरार हो गए।
सुबह जब घरवालों की नींद खुली, तो घर का सारा सामान अस्त-व्यस्त पड़ा मिला। सूचना मिलते ही सीओ संजय कुमार रेड्डी, सदर कोतवाल डीके सिंह व फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और साक्ष्य जुटाने के साथ ही घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस को घटनास्थल के पास खेत में एक खाली बॉक्स और कुछ कपड़े मिले, जिन्हें कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। ग्रामीणों में घटना को लेकर दहशत का माहौल है। उन्होंने पुलिस प्रशासन से रात्रि गश्त बढ़ाने की मांग की है।